
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मई 2021 का महिना शुरु हो गया है और मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) समेत कई राज्यों में हो रही बारिश के साथ मानसून (Monsoon 2021) की आहट सुनाई देने लगी है। संभावना जताई जा रही है कि 1 जून को केरल में मानसून दस्तक दे सकता है।वही भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इस साल अच्छी बारिश की भी संभावना जताई है।हालांकि मानसून सीजन को लेकर मौसम विभाग अपना पूरा कार्यक्रम 15 मई तक जारी करेगी।
यह भी पढ़े.. MP Board: छात्रों को बड़ी राहत, 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं स्थगित
भारतीय मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 1 जून को केरल में मानसून (Monsoon 2021) दस्तक देने की संभावना है। इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य सामान्य का 98 फीसदी रहने का अनुमान है, जो की किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। इससे गेहूं समेत अन्य फसलों को बहुत फायदा मिलेगा। वही 4 महीने जून-जुलाई और अगस्त-सितंबर महीने में अच्छी बारिश की उम्मीद है।
विभाग ने संभावना जताई है कि देशभर में 75 फीसद हिस्से में जून से लेकर सितंबर के बीच अच्छी बारिश और सक्रिय रहने वाले मानसून (Monsoon 2021) सीजन में कुल 103 फीसद बारिश हो सकती है।हालांकि उत्तरी क्षेत्र के मैदानी भागों और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में कम बारिश और पूर्वी राज्यों बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में औसत से अधिक बारिश की संभावना है।
यह भी पढ़े.. MP Weather Update: शिवपुरी में झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले, इन जिलों में अलर्ट
केंद्रीय मृदा विज्ञान मंत्रालय(Union Ministry of Soil Sciences) के सचिव एम. राजीवन ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी। विभाग अब 15 मई को मानसूनी हवाओं की चाल, बादलों में जल की मात्रा और देश के किन हिस्सों में कितनी बारिश होगी इसको लेकर एक रिपोर्ट जारी करेगा।बता दे कि मॉनसून में औसतन 88 सेंटीमीटर बारिश होती है। 96 से 104 फीसदी बारिश को सामान्य मॉनसून माना जाता है।
गौरतलब है कि इन दिनों एक साथ कई सिस्टम एक्टिव होने के कारण मध्य प्रदेश, हिमाचलय प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड राज्यों में हल्के से तेज बारिश का सिलसिला जारी है। इसे प्री मानसून (Monsoon 2021) की तरह देखा जा सकता है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

