बिसाहूलाल सिंह की जा सकती है सदस्यता

बिसाहूलाल सिंह की जा सकती है सदस्यता

भोपाल/बैंगलूरु।
बेंगलुरु में मौजूद ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक कांग्रेस के बागी विधायकों ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अपना पक्ष रखा।इस दौरान जब दिग्गज नेता और विधायक बिसाहूलाल सिंह से बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि कुछ नही बोले और कहा कि यह सिर्फ बोलते हैं, मैंने भाजपा ज्वाइन कर ली है।अगर वे कहते कि मैने बीजेपी ज्वाइन कर ली तो उन पर दल बदल कानून लागू हो सकता था।बिना इस्तीफा स्वीकार हुए पार्टी बदलने पर उनकी सदस्यता भी जा सकती है।

वही उन्होंने कहा कि मैं 1987 से कांग्रेस विधायक हूं, मुझसे सीनियर विधानसभा में कोई विधायक नहीं है। जब मैं सीएम से बात करने जाता हूं तो बोलते हैं, चलो-चलो कल बात करेंगे। कमलनाथ ने एक भी आदिवासी को पट्टा नहीं दिया गया, आदिवासी को शादी पर कोई पैसा नहीं मिला। यह सिर्फ बोलते हैं, मैंने भाजपा ज्वाइन कर ली है। बिसाहूलाल ने कहा कि कोरोना का इतना ही डर है तो वल्लभ भवन में भी छुट्टी करवा दीजिए। सबसे सीनियर नेता को मंत्री बनाया गया न ही विधानसभा अध्यक्ष।

बता दे कि बीते दिनों इन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी , खुद शिवराज ने फूलों का गुलदस्ता और बीजेपी की पट्टी इनके गले में पहनाई थी। और इन्होंने भी अपनी ही पार्टी पर जमकर हमला बोला था, हालांकि पीसी में इन्होंने इस बात को स्वीकार नही किया, ऐसे में दो तरफा रवैये के चलते साहू की मुश्किलें बढ़ सकती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews