MP से भाजपा-कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवार किए घोषित व दिग्विजय सिंह ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र सहित प्रदेश की सभी बड़ी खबरें, केवल एक क्लिक पर

madhya pradesh top ten news

Madhya Pradesh News : मध्यप्रदेश की आज दिनभर की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज व सभी बड़ी खबरें पढ़ सकते हैं सिर्फ एक क्लिक पर…

MP News : मार्च से शुरू होगा जल-हठ अभियान, पीएम मोदी के विजन के अनुसार शासन बना रहा जल संचयन के लिए कार्ययोजना
मध्य प्रदेश में जल संचयन की दिशा में एक बड़ा काम होने जा रहा है, शासन के तीन विभाग मिलकर जल हाथ अभियान चलाने जा रहे हैं इसमें पंचायत स्तर के तालाबों का जीर्णोद्धार किया जायेगा, अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़े पूरी खबर

MP Weather : 7 जिलों में वज्रपात का येलो अलर्ट, 12 जिलों में कोहरा छाने की संभावना
मध्य प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदल गया है, जिसके चलते प्रदेश में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बारिश होने और बौछारें पड़ने की संभावना है, अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़े पूरी खबर

शिवपुरी में कांग्रेस कार्यालय पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध कब्जे और अतिक्रमण को लेकर दिया गया था नोटिस
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पिछोर विधानसभा क्षेत्र में सत्ता परिवर्तन के बाद प्रशासन ने पहली बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़े पूरी खबर

MP से कांग्रेस ने अशोक सिंह को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, कर्नाटक और तेलंगाना के प्रत्याशियों का भी ऐलान
राज्यसभा के लिए मप्र में कांग्रेस ने प्रदेश उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष अशोक सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है, अशोक सिंह ग्वालियर से आते हैं वे चार बार लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन हर बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है, अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़े पूरी खबर

आदिवासी पर अत्याचार करने वाले के घर चला मोहन सरकार का बुलडोजर, वीडियो हुआ था वायरल, राज्यमंत्री ने कही थी सख्त एक्शन की बात
बैतूल आदिवासी की पिटाई मामले में सरकार ने शक्ति दिखाते हुए अत्याचारी के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में आरोपी के द्वारा अतिक्रमण की जगह पर बने अवैध निर्माण को धराशाई किया गया है, अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़े पूरी खबर

दिग्विजय सिंह ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, नर्मदापुरम कमिश्नर और हरदा कलेक्टर पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग
राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने सीएम मोहन यादव को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होने हरदा जिले के पटाखा फैक्ट्री में हुई घटना को लेकर कमिश्नर नर्मदापुरम और कलेक्टर हरदा पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की है, अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़े पूरी खबर

बोले विजयवर्गीय “दो साल के भीतर किसी भी नगरीय निकाय की गंदगी नहीं जाएगी नर्मदा में”
इस दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने बताया कि इस निर्णय के अंतर्गत वे नर्मदा नदी के पूरे मार्ग पर अर्बन बॉडीज की गंदगी को रोकने के लिए एक कार्य योजना बना रहे हैं। इसका लक्ष्य है कि नर्मदा नदी के पावन मार्ग पर कोई भी प्रदूषण न जाए, अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़े पूरी खबर

राज्यसभा चुनाव के लिए BJP उम्मीदवारों को वीडी शर्मा ने दी बधाई, शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया
राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने मध्य प्रदेश से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्‍यक्ष माया नारोलिया, किसान नेता बंंसीलाल गुर्जर, डॉ. एल. मुरुगन और उमेश नाथ महाराज को उम्मीदवार बनाया गया है, अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़े पूरी खबर

डॉलर चना के दाम तेज, मसूर में आई मंदी, जानें 14 फरवरी का सटीक मंडी भाव
इंदौर मंडी का ताजा और सटीक भाव लेकर आएं हैं। प्रतिदिन मार्केट में अनाज और सब्जियों के रेट आने वाले उतार चढ़ाव की सटीक जानकारी आपको यहां मिल जाएगी। संभाग के प्रमुख मार्केट के रेट यहां उपलब्ध है, अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़े पूरी खबर

सीएम मोहन यादव ने किया नीति आयोग की कार्यशाला का शुभारंभ, कहा ‘सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में योजना आर्थिक सांख्यिकी विभाग, अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में ‘भारत के विनिर्माण विकास में प्रदेश की सहभागिता’ विषय पर आधारित “नीति आयोग” की कार्यशाला में सहभागिता की, अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़े पूरी खबर

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews