MP Weather : 7 जिलों में वज्रपात का येलो अलर्ट, 12 जिलों में कोहरा छाने की संभावना, जानें IMD का पूर्वानुमान

MP Weather

MP Weather Update Today 14 February 2024 : मध्य प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदल गया है, जिसके चलते प्रदेश में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बारिश होने और बौछारें पड़ने की संभावना है, मौसम विभाग ने 7 जिलों में वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है और 12 जिलों में कोहरा छाने की संभावना जताई है ।

मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के मुताबिक इस समय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पूर्व से दक्षिण पश्चिम की तरफ है यहाँ एक ट्रफ़ लाइन भी सक्रिय है जबकि चक्रवातीय परिसंचरण मध्य महाराष्ट्र के आसपास दिखाई दे रहा है जिससे पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश में नमी आ रही है ।

इन जिलों में बिजली गिरने का येलो अलर्ट 

आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि शहडोल संभाग के जिलों के अलावा सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, डिंडोरी और जबलपुर जिलों में कहीं कहीं बारिश या फिर गरज चमक के साथ बौछारें गिर सकती हैं, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी और जबलपुर में कहीं कहीं बिजली चमकने या फिर बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है।

यहाँ छाएगा कोहरा , मौसम विभाग ने कहा सावधान रहें 

IMD ने भिंड मुरैना, श्योपुर, ग्वालियर, दतिया, रीवा, सतना, अनूपपुर, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में कहीं कहीं कोहरा छाने की संभावना जताई है और येलो अलर्ट जारी किया है , मौसम विभाग ने वज्रपात के समय विशेष सावधानियां रखने का अनुरोध भी किया है।

ऐसा रहा पिछले 24 घंटों का हाल 

पिछले 24 घंटों के मौसम की जानकारी देते हुए आईएमडी ने बताया कि इस दौरान जबलपुर संभाग में कहीं कहीं रीवा संभाग के जिलों में सभी जगह बारिश दर्ज की गई शेष संभागों में मौसम शुष्क रहा इसके अलावा छतरपुर, पन्ना, सागर, दमोह, कटनी, जबलपुर में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा, भिंड, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, सतना, रीवा, मऊगंज, उमरिया औ र्सिधि में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews