
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय जनता पार्टी ने सांसद नकुलनाथ के बयान पर तंज कसा है दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ से पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वोट डालने का काम जनता का है और बीजेपी हार रही है ऐसे में वह कांग्रेस पर आरोप लगा रही है, दरअसल पंचायत चुनाव के तीसरे और आखरी चरण में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निज ग्राम जैत पहुंचकर मतदान किया था, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वोट नहीं डाला। सीएम शिवराज सिंह ने इसे जनता का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सभाओं में जाकर कांग्रेस के लिए वोट मांग रहे हैं, लेकिन खुद ने ही वोट नहीं डाला। इस मुद्दे पर जब नकुलनाथ से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा वोट देना जनता का काम है।
यह भी पढ़ें… इटारसी में जयपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस के दो डिब्बों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस टीम पहुंची
नकुलनाथ के इस बयान पर अब फिर भाजपा ने हमला बोला है, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हितेश बाजपेई और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र शर्मा ने ट्वीट किया है हितेश बाजपेई ने लिखा है कि यानि कि छोटे नाथ तो “राजा” हैं और मध्यप्रदेश के नागरिक “रियाया” हैं! घोर सामंती परिवार है भाई! जमीन पर तो पैर ही नही हैं, वही सुरेन्द्र शर्मा ने ट्वीट किया है कि वोट डालना अगर जनता का काम है तो राज करना तुम्हारा काम है, कांग्रेस अंग्रेजों की बनाई पार्टी है और यही वजह है कि इनके नेताओं के दिमाग में अभी भी अंग्रेजों की मानसिकता भरी है।
पत्रकार: आप वोट नही डालते।
छोटे नाथ: वोट तो जनता देती है।
😅😅(यानि कि छोटे नाथ तो "राजा" हैं और मध्यप्रदेश के नागरिक "रियाया" हैं! घोर सामंती परिवार है भाई! जमीन पर तो पैर ही नही हैं)
😔🙏@ChouhanShivraj @vdsharmabjp @HitanandSharma @vikasbha @akhileshsharma1 @NakulKNath pic.twitter.com/dRikPFYhrA— Dr.Hitesh Bajpai MBBS, MD (@drhiteshbajpai) July 10, 2022
वाह @NakulKNath क्या खूब कही
वोट डालना तो जनता का काम है..
और तुम्हारा काम राज करना???
अंग्रेजों की बनाई पार्टी @INCIndia
के नेताओं के दिमाग में अभी भी अंग्रेजों की मानसिकता भरी हुई है।
जनता इसका जवाब चुनाव में जरूर देगी।।https://t.co/6DYbP5tYsgहे-नाथ-यह-क्या-कह-दिया-आपन/— Surendra Sharma Shivpuri (@surendraGmp) July 10, 2022
[dgv_vimeo_video id=”728537968″]
