इटारसी में जयपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस के दो डिब्बों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस टीम पहुंची

इटारसी में जयपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस के दो डिब्बों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस टीम पहुंची

इटारसी,राहुल अग्रवाल। मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के इटारसी जंक्शन से एक बड़ी खबर आ रही है, बताया जा रहा है कि सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन (secunderabad express train) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद नर्मदापुरम एसपी गुरकरण सिंह सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार इटारसी के प्लेटफार्म नंबर 3 पर जयपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी हुई है, जिसकी जांच की गई।

यह भी पढ़े…बिहार में लगती है नावों की मंडी, नेपाल सहित देश के कोने-कोने से आते है खरीददार

मिली जानकारी के मुताबिक, जयपुर से सिकंदराबाद जाने वाली ट्रेन के के शौचालय में ट्रेन के अंदर TTE को एक पर्ची मिली है, जिसमें ट्रेन का S-4 और S-6 को बम से उड़ाने का लिखा है। इसके बाद ट्रेन खाली करवा ली गई है। इसके साथ ही अन्य GRP, RPF की टीम भी पहुंच गई है।

सिटी पुलिस के एसडीओपी महेन्द्र सिंह चौहान एवं टीआई रामस्नेही चौहान को जैसे ही जयपुर सिकंदबाद ट्रेन में बम होने की सूचना मिली, वैसे ही दोनों अधिकारी भारी पुलिस बल लेकर इटारसी रेलवे स्टेशन पहुँच गये, स्वंय टीआई रामस्नेही चौहान अपन स्टॉफ के साथ ट्रेन के हर कोच में पहुँचे, और कोच को यात्रियों से खाली कराया। सिटी पुलिस के साथ आरपीएफ टीआई देवेन्द्र कुमार भी मौके पर अपने बल के साथ उपस्थित रहे। सूचना के बाद इटारसी पहुंचे एसपी गुरुकरण सिंह पूरे समय प्लेटफार्म पर उपस्थित रहे।

[dgv_vimeo_video id=”728553175″]

वही पूरे प्लेटफॉर्म को खाली करवाकर छावनी में तब्दील कर दिया गया। किसी को भी platform par जाने की अनुमति नहीं थी लगभग 6 घंटे बाद पूरी जांच होने के बाद ट्रेन को 3 बजकर 58 मिनट पर रवाना किया गया।

[dgv_vimeo_video id=”728552917″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews