BJP ने कांग्रेस मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, राहुल गांधी पर लगाया लोकतंत्र की हत्या और अराजकता फ़ैलाने का आरोप

भाजपा के प्रदर्शन के दौरान एक बात अच्छी दिखाई दी, प्रदेश कार्यालय के नीचे कांग्रेस के नेता अपने हाथों में गुलाब का फूल लिए हुए भाजपा नेताओं का स्वागत करने के लिए खड़े रहे ।
BJP protest MP Congress headquarters

BJP protest MP Congress headquarters

राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों द्वारा कल 21 जुलाई को पीएम आवास के बाहर धरना दिए जाने से भाजपा भड़क गई है, मध्य प्रदेश भाजपा ने आज इसी के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया, भाजपा नेता “देश विरोधी कांग्रेस” नारा लिखी काली टीशर्ट पहने हुए थे, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने राहुल गांधी पर लोकतंत्र की हत्या करने और देश में अराजकता फैलाने के आरोप लगाये।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव सहित अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने कल शाम प्रधानमंत्री आवास 7 लोक कल्याण मार्ग के बाहर धरना दिया,  हाई सिक्यूरिटी जोन होने के साथ साथ ये धरना प्रदर्शन के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र है पुलिस ने राहुल गांधी से धरना समाप्त करने का अनुरोध किया सरकार के मंत्री जितेन्द्र सिंह भी उनसे मिलने गए लेकिन बात नहीं बनी, बाद में पुलिस ने राहुल गांधी की जबरन उठा लिया, उन्हें अन्य सांसदों के साथ हिरासत में ले लिए और फिर दो घंटे तक हिरासत में रखने के बाद रिहा कर दिया।

भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन, कहा देश विरोधी , संविधान विरोधी  

भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में विधायक रामेश्वर शर्मा और भगवान दास सबनानी ने सैकड़ों समर्थकों के साथ आज कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया, प्रदर्शन की पूर्व सूचना के चलते पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे, आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ता भाजपा जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद और कांग्रेस विरोधी नारे लगा रहे थे, राहुल गांधी के पीएम आवास पर धरने से नाराज कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेड तोड़ने के प्रयास किये लेकिन तीनों वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें ऐसा करने से रोका और वापस बुलाया।

कांग्रेस जब लोकतंत्र में सफल नहीं  होती तो उसे दबाने का काम करती है

हेमंत खंडेलवाल ने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार लोकतंत्र की हत्या का काम कर रहे हैं जब कांग्रेस लगातार चुनाव में पराजय का सामना करती है तो वो पिछले दरवाजे से इस तरह की अराजकता फ़ैलाने का काम करती है इसलिए आज हम कांग्रेस की इस संविधान विरोधी गतिविधि का विरोध कर रहे हैं कांग्रेस जब लोकतंत्र में सफल नहीं  होती तो लोकतंत्र को दबाने का काम करती है और अराजकता के रास्ते को अपनाती है हम सब उसके इस कृत्य का विरोध करते हैं, हम उन्हें चुनौती देते हैं कि वे चुनाव मैदान में सामने आये जनता जवाब देगी।

संविधान की डायरी दिखाने से काम नहीं चलेगा,  पढ़ना पड़ेगा

विधायक रामेश्वर शर्मा ने मीडिया से अपने ही अंदाज में बात की , उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में सबसे बड़ा सदन लोकसभा और राज्यसभा है, भाजपा सरकार लोकसभा और राज्यसभा के अंदर हर प्रकार की चर्चा के लिए तैयार है और सदन की चर्चा में जो निष्कर्ष निकलेगा उसे लागू भी करेंगे। उन्होंने का भारत का हर बेटा बेटी हमारा था, हमारा है और हमारा रहेगा। इसलिए हम राहुल गांधी से एक प्रार्थना करना चाहते हैं कि बाबा साहब के संविधान की डायरी दिखाने भर से काम नहीं चलेगा, संविधान को पढ़ना पड़ेगा, इसलिए उसको पढ़ो और आचरण में लाओ। संसद में जाकर चर्चा करो, प्रधानमंत्री के हाउस पर जाकर हमले की कोशिश मत करो। रामेश्वर शर्मा ने कहा अगर चीन और पाकिस्तान का दलाल बनकर भारतीय लोकतंत्र को खतरा पहुंचाने की कोशिश की तो ध्यान रखना कि आज का प्रदर्शन तो सांकेतिक था लेकिन अगला प्रदर्शन कांग्रेस की चटनी बनाने के लिए होगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews