बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने जारी किया बयान- आरोपों में घिरे अधिकारी से मेरा कोई संबंध नहीं

भाजपा विधायक

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा है कि वो दशरथ पटेल नाम के किसी परिवहन निरीक्षक को नहीं जानते हैं। सहस्त्रबुद्धे की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि इस नाम के किसी व्यक्ति से उनका कोई संबंध नहीं है और उनके नाम का दुरूपयोग करने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि परिवहन विभाग की सेंधवा चौकी पर पदस्थ दशरथ पटेल नाम के परिवहन निरीक्षक द्वारा विनय सहस्त्रबुद्धे के नाम का उपयोग कर ट्रक चालकों को धमकाने का मामला सामने आया था।

कुछ दिन पहले इंदौर के ऑपरेटर एवं ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सी एल मुकाती ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे को पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने प्रदेश के परिवहन निरीक्षक के द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत की थी।

ये भी पढ़ें  ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने लिखा विनय सहस्त्रबुद्धे को पत्र, कहा- आपके नाम का हो रहा दुरुपयोग

पत्र में बताया गया कि परिवहन निरीक्षक के द्वारा विनय सहस्त्रबुद्धे के नाम का दुरुपयोग किया जा रहा है। पत्र में शिकायत करते हुए ऑपरेटर एवं ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने लिखा था कि मध्यप्रदेश परिवहन विभाग के निरीक्षक दशरथ  पटेल द्वारा आपके पद एवं नाम का दुरुपयोग करते हुए अवैधानिक कार्य किया जा रहा है। उक्त निरीक्षक द्वारा ट्रक चालकों और और आम लोगों को डराया जाता है। साथ ही अधीनस्थ कर्मचारियों को भी बताया गया है मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता हैं क्योंकि मेरे ऊपर बहुत बड़े व्यक्ति का हाथ है और वो आपका नाम लेता है और अवैधानिक कार्य निरंतर करता रहता है। इस मामले में अब विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा है कि वे किसी दशरथ पटेल नाम के व्यक्ति को नहीं जानते हैं और उनके नाम का दुरूपयोग किया जा रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews