ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने लिखा विनय सहस्त्रबुद्धे को पत्र, कहा- आपके नाम का हो रहा दुरुपयोग

Transport

सांकेतिक तस्वीर

इंदौर, आकाश धोलपुरे।  सोमवार को इंदौर के ऑपरेटर एवं ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सी एल मुकाती ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने प्रदेश के परिवहन निरीक्षक के द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत की है। पत्र में बताया गया कि परिवहन निरीक्षक के द्वारा विनय सहस्त्रबुद्धे के नाम का दुरुपयोग किया जा रहा है।

पत्र में शिकायत करते हुए ऑपरेटर एवं ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने लिखा कि मध्यप्रदेश परिवहन विभाग के एक निरीक्षक द्वारा आपके पद एवं नाम का दुरुपयोग करते हुए अवैधानिक  कार्य किया जा रहा है। मगर हम आपके व्यक्तित्व को और आपकी कार्यशैली को अच्छे से जानते हैं, मैं स्वयं और मेरा परिवार भी संघ परिवार से जुड़ा हुआ है। इसलिए मुझे लगा कि यह बात हमे आप तक पहुंचा कर आपके संज्ञान में लाना चाहिए।

ये भी पढ़े- MP Transport : परिवहन निरीक्षक के आतंक से परेशान ट्रांसपोर्टर, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश

परिवहन निरीक्षक आपके नाम और पद की गरिमा का ध्यान नहीं रखते हुए अवैधानिक कार्य कर रहा है और आम लोगों को डराता रहता है। साथ ही अधीनस्थ कर्मचारियों को भी बताता रहता है कि मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता हैं क्योंकि मेरे ऊपर बहुत बड़े व्यक्ति का हाथ है और वो आपका नाम लेता है और अवैधानिक कार्य निरंतर करता रहता है।

हम जानते हैं आप हमेशा समाज हित में और गरीब लोगों के उत्थान के लिए काम करते हैं, तो ऐसे लोगों को आप कभी संरक्षण नहीं दे सकते हैं। आपके नाम एवं पद की गरिमा की चिंता करते हुए हमने आप को पत्र लिखा हैं। कृपया संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करें और भविष्य में कोई कर्मचारी या अधिकारी आपकी छवि, नाम पद का अनुचीत उपयोग कर ऐसा कर्य न कर सके। इसके लिए कृपया मामले को संज्ञान में लेकर उचीत कार्रवाई करने का कष्ट करें।

बता दें कि कुछ समय पूर्व ही मध्यप्रदेश के मुख्य मंत्री को  एसोसिएशन द्वारा पत्र लिखकर परिवहन चेकपोस्टों पर हो रही अवैध वसूली को लेकर शिकायत की थी, जिसे सीएम शिवराज ने संज्ञान में लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद भी सीएम के निर्देशों का भी अधिकारियों पर कोई असर नहीं देखने को मिला और लगातार अवैध वसूली जारी रही।

वहीं हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सेंधवा में एक वाहन जिसका नंबर MP 09 HH 1706 उसे रोक कर काफी पारेशान किया गया था और अवैध वसूली की गई थी। जिसको लेकर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष ने आरोप लगाया था कि परिवहन निरीक्षक डी.पी.पटेल द्वारा लगातार धौस  दिया जा रहा है कि वो दिल्ली के एक बड़े भाजपा नेता के खास है और उन्हीं के कहने पर उनको हमेशा मलाईदार पोस्टिंग मिली है। उनका यह भी कहना रहता है कि चाहे कितनी भी शिकायतें कर ली जाए उसके बावजूद कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता क्योंकि उनके संबंध उच्च स्तर पर है।

ये भी पढ़े-अवैध वसूली से परेशान ट्रांसपोर्टर, करप्शन का वीडियो वायरल

बता दें कि उपचुनाव के प्रचार प्रसार के समय एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें एक पदाधिकारी ने ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष से बात करते हुए इस बात का खुलासा किया था कि उक्त परिवहन निरीक्षक डी.पी.पटेल परिवहन मंत्री की छवि बिगाड़ने का काम कर रहे हैं और उनके नाम पर यह कहकर वसूली कर रहे हैं कि चुनावी चंदा देना है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews