कांग्रेस विधायक डंग के इस्तीफे पर ऐसा रहा BJP का रिएक्शन

कांग्रेस विधायक डंग के इस्तीफे पर ऐसा रहा BJP का रिएक्शन

भोपाल।
एमपी में हाईवोल्टेज ड्रामे का पार्ट टू शुरु हो गया है। हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपों के बाद कांग्रेस विधायक हरदीप डंग के इस्तीफे ने राजनैतिक गलियारों में सरगर्मियां बढ़ा दी है। बीजेपी कांग्रेस के बीच बयानबाजी का दौर तेजी से चल पड़ा है।अब बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और नेता प्रतिपक्ष भार्गव ने डंग के इस्तीफे पर बड़ा बयान दिया है। शर्मा ने कहा सिर्फ जनता ही नहीं काँग्रेस के विधायक भी पीड़ित है,भ्रष्टाचार से जड़ी यह सरकार और जनता के काम ना होने से कारण कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डंग ने इस्तीफा दिया है।

वही भार्गव ने कहा कि यह इस्तीफा सिर्फ डंग जी का नही है। यह सत्तारूढ़ दल के विधायकों की आवाज है उनकी व्यथा है।उन्होंने कहा जो पत्र में लिखा है वह बातें उनकी ही क्षेत्र की नही, बल्कि मध्यप्रदेश के उन सभी विधायकों की आवाज है जिनका कोई सरपरस्त नही है जिनका कोई आका नही है, उन सभी विधायकों की आवाज है वो पत्र। उनका पत्र पढ़कर मुझे दुःख हुआ कि सत्तारूढ़ दल के विधायकों के साथ ऐसा सुलूक हो रहा है कि उसके क्षेत्र का कोई काम नही हो रहा है। उनकी सुनी नही जा रही। लगातार अवसर वादी लोगों को प्रश्रय दिया जा रहा है। ऐसे लोग मलाई काट रहे है लेकिन निष्ठावान विधायकों को कोई नही पूछ रहा है।

बता दे कि कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डंग ने अपना इस्तीफा स्पीकर एनपी प्रजापति और मुख्यमंत्री कमलनाथ को भेजा है। डंग तीन दिन से लापता थे। अपने इस्तीफे में डंग ने लिखा कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी से दुखी हैं। उन्होंने लिखा, “न मैं कमलनाथ गुट का हूं, न दिग्विजय सिंह और न ही सिंधिया गुट का हूं। मैं सिर्फ कांग्रेस का कार्यकर्ता हूं। इसलिए मुझे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।”हालांकि सीएम कमलनाथ और विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने डंग के समाने आने के बाद ही इस्तीफे की पुष्टि की बात कही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews