Budget 2023 : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की आम बजट की तारीफ, कही ये बड़ी बात

Budget 2023 : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की आम बजट की तारीफ, कही ये बड़ी बात

Budget 2023 : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में आम बजट पेश किया , बजट में उन्होंने बहुत सी घोषणाएं की जिसमें गरीब, किसान सहित आम आदमी का भी ध्यान रखा गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आम बजट (Budget 2023-24) की तारीफ की है और ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तारीफ की है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा – अमृत काल बजट (Amrit Kaal Budget)  में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी है। छूट की सीमा में वृद्धि और नई कर व्यवस्था में बदलाव से लोगों के हाथ में अधिक पैसा बचेगा, खपत बढ़ेगी और विकास को गति मिलेगी। यह देश की जीडीपी में उनके निस्वार्थ योगदान का सम्मान करता है। आपको बता दें कि वित्त मंत्री ने आयकर छूट की सीमा 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 7 लाख रुपये कर दी है।

सीएम शिवराज ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार द्वारा आवासीय एकलव्य मॉडल विद्यालय के लिए 38000 शैक्षणिक एवं सहायक स्टाफ की भर्ती की घोषणा अभिनंदनीय है। जनजातीय समाज की प्रतिभाओं को निखारने में यह कदम क्रांतिकारी साबित होगा।

मुझे खुशी है कि जनजातीय विद्यार्थियों के जीवन में इस निर्णय से अभूतपूर्व परिवर्तन आयेगा। इससे देश के साथ-साथ मध्य प्रदेश के मेरे जनजातीय बेटे-बेटियों के जीवन को एक नई दिशा मिलेगी। मैं पीएम नरेंद्र मोदी जी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी का अभिनंदन करता हूं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews