एमपी में जारी है बंगला पॉलिटिक्स, महीने भर में दूसरी बार पूर्व मंत्री का बंगला सील

एमपी में जारी है बंगला पॉलिटिक्स, महीने भर में दूसरी बार पूर्व मंत्री का बंगला सील

भोपाल| मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में बंगला पॉलिटिक्स (Bungalow Politics) ख़त्म होने का नाम नहीं ले रही है| कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट (Tarun Bhanot) के बंगले को एक बार फिर से सील कर दिया गया है| बुधवार को संपदा विभाग और PWD विभाग के अधिकारी पूर्व वित्तमंत्री के बंगले पर पहुंचे और बंगले को सील कर दिया| जिसके बाद फिर से मध्यप्रदेश में बंगले को लेकर सियासत शुरु हो गई है। इससे पहले भी पूर्व मंत्री भनोट का बँगला सील कर दिया गया था|

दरअसल, बुधवार को राजधानी के चार इमली क्षेत्र में स्थित तरुण भनोट के बंगले को संपदा और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की मौजूदगी में सील कर दिया गया। पहले भी तरुण भनोट के बंगले को सील कर दिया गया था लेकिन बाद में उसे खोल दिया गया था। मई के महीने में तरुण भनोट के बंगले को सील कर दिया गया था लेकिन तब तरुण भनोट ने खुद सीएम शिवराज से 74 बंगले स्थित B-22 बंगला उन्हें आवंटित करने का आग्रह किया था| तरुण भनोट के इस आग्रह के बाद उनके बंगले को खोल दिया गया था।

प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही बंगला पॉलिटिक्स शुरू हुई| जब वर्तमान सरकार ने पूर्व सरकार के मंत्रियों और विधायकों को बंगले खाली करने के नोटिस जारी किए| इसको लेकर सियासत जमकर हुई| वहीं तरुण भनोट को भी नोटिस दिया गया था लेकिन जब उन्होंने बंगला खाली नहीं किया तो बेदखली का नोटिस जारी हुआ था और बाद में बंगले को सील कर दिया गया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews