Hindi News

रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह को बताया आईएसआई एजेंट, बोले- जय श्री राम का नारा बुलंद था, बुलंद है, वह बुलंद ही रहेगा

Written by:Atul Saxena
Last Updated:
रामेश्वर शर्मा ने कहा पूरी कांग्रेस मुसलमानों की चाटुकारिता कर रही है और जिन्ना की चाल चल रही है। दिग्विजय सिंह जी पछताओगे और पूरी कांग्रेस खत्म हो जाएगी ध्यान रखना नारा तो जय श्री राम का बुलंद था, बुलंद है, वह बुलंद ही रहेगा।
रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह को बताया आईएसआई एजेंट, बोले- जय श्री राम का नारा बुलंद था, बुलंद है, वह बुलंद ही रहेगा

Rameshwar Sharma called Digvijaya Singh ISI agent: सनातन और हिंदुओं पर अक्सर निशाना साधने वाले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने गुना सहित कई जगह हुए दंगों को लेकर भाजपा सरकारों पर निशाना साधा है, और भाजपा सरकारों पर एक समुदाय विशेष को गलत केसों में फंसाने के आरोप लगाये हैं जिसपर भाजपा के तेज तर्रार विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया है।

कांग्रेस एक राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कल मंगलावर को भोपाल में मीडिया से बात करते हुए अल्प संख्यक समुदाय खासकर मुसलमानों का पक्ष रखते हुए उन्हें देश में प्रताड़ित करने का मुद्दा उठाया, दिग्विजय ने कहा पूरे देश में एक ऐसा माहौल बनाया जा रहा है और अल्पसंख्यक समाज को दुश्मन की तरह देखा जा रहा है, अल्पसंख्यक को गलत केस में फंसाया जा रहा है उन्होंने कहा जहां डबल इंजन की सरकार वहां अल्पसंख्यक ज्यादा परेशान हैं।

ये कहा है दिग्विजय सिंह ने 

दिग्विजय सिंह ने कहा दंगे को कैसे नियंत्रित किया जाए ये सुप्रीम कोर्ट बता चुका है लेकिन सरकारें वैसे कदम नहीं उठातीं, लंबे समय एक पैटर्न देखने को मिल रहा है धार्मिक जुलूस निकलते हैं उसमें डीजे पर भद्दे भद्दे गाने बजाये जाते है फिर इसी दौरान पथराव हो जाता है, दंगे के बाद एक समुदाय को गलत तरह से फिर फंसाया जाता है, गुना में एक व्यक्ति लगातार विवाद करवाता है एक व्यक्ति बिना परमिशन के रैली निकालता है उसके बाद वहां पथराव हो जाता है फिर अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित किया जाता है।

रामेश्वर शर्मा का दिग्विजय सिंह पर पलटवार 

दिग्विजय सिंह के बयान पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया, उन्होंने कहा घटना गुना की हो, खंडवा, खरगोन या देश के किसी भी हिस्से की हो, दिग्विजय सिंह जी आपने राम जी के गानों पर तो सवाल खड़े कर दिए, जय श्री राम के गाने बज रहे थे इसलिए आपको आपत्ति हो गई। लेकिन दिग्विजय सिंह जी कभी आपने यह नहीं पूछा कि इतने पत्थर मस्जिद में या मुसलमान की छत पर क्यों रखे गए? इतने पेट्रोल बम बनाकर मुसलमान ने क्यों रखे थे? हथियार क्यों रखे थे?

आप कभी मुसलमानों से सवाल नहीं करोगे 

दिग्विजय सिंह जी आप कभी मुसलमान से यह सवाल नहीं करोगे कि उनके पास पत्थर कहां से आए? पेट्रोल बम कहां से आए? तलवार कहां सेआई?  हथगोले कहाँ से आये? दुकाने जलाने का सामान कहाँ से आये ?  निर्दोष हिंदुओं को मारने के हथियार कहां से आए?

रामेश्वर शर्मा ने लगाया बड़ा आरोप 

दिग्विजय सिंह जी जब भी अपने सवाल किए हैं तो अपने राम पर, कृष्ण पर, महावीर स्वामी पर, गौतम बुद्ध पर सवाल किए, सेना पर सवाल किये, लेकिन कभी आपने आतंकियों पर सवाल नहीं किया। इससे यह लगता है कि आप हिंदुस्तान में रह भले ही रहे हैं लेकिन आप पाकिस्तान के ISI एजेंट के रूप में यहां काम कर रहे हैं।

आपने हमेशा पत्थर फेंकने वालों को शाबाशी दी है 

पत्थर फेंकने वाले मुसलमान चाहे कश्मीर में हों, गुना में हों, खंडवा में हो, मेरठ में हों या संभल में हों, आप हमेशा उनके साथ खड़े रहते हैं और हिंदुओं को बदनाम करने की कोशिश की, पत्थर फेंकने वालों को शाबाशी दी है दिग्विजय सिंह जी इससे यह प्रतीत होता है की पूरी कांग्रेस हिंदू, सनातन, जैन, सिख, बौद्ध विरोधी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews