सीएम डॉ मोहन यादव ने की घोषणा, कोयम्बटूर में खुलेगा मप्र उद्योग विभाग का कार्यालय, उद्योगपतियों से बोले-आपको MP बुला रहा है, आपका स्वागत है

हम यहाँ मप्र और तमिलनाडु का रिश्ता मजबूत करने के लिए प्रेम व्यापार व्यवसाय बढ़ाने आये हैं छीनने नहीं आये हैं , आपको नए अवसर देने आये हैं जिससे हम और आप प्रगति की नई राह पकड़ें। मैं घोषणा करता हूँ कि मप्र में निवेश को सुविधाजनक बनाने के लिए यहाँ एक उद्योग कार्यालय खोला जायेगा।
CM Dr Mohan Yadav Coimbatore

MP News : मध्य प्रदेश के लिए निवेशकों को आमंत्रित कर उन्हें यहाँ निवेश करने, उद्योग स्थापित करने और मध्यप्रदेश के लोगों को रोजगार के अवसर दिलाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज तमिलनाडु के कोयम्बटूर पहुंचे हैं, यहाँ उन्होंने ‘Investment Opportunities in Madhya Pradesh’ पर आयोजित इंटरेक्टिव सेशन का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। उद्योगपतियों से चर्चा करते हुए सीएम ने मध्य प्रदेश में उपलब्ध विश्व स्तरीय संसाधनों और अवसरों की बात करते हुए कहा कि आपको मध्य प्रदेश बुला रहा है आप सबका स्वागत है।

उद्योगपतियों के साथ आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान तमिलनाडु की दो संस्थाओं और मध्य प्रदेश के बीच दो एमओयू हुए, सीएम ने धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे कई एमओयू हमें और आपको साथ करना है , उन्होंने कहा कि अंग्रेज भारत में व्यापार के रास्ते आगे बढ़े और राज किया अब हमें आगे बढ़ना है।

हमें और आपको मिलकर पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत को दुनिया का नम्बर 1 देश बनाना है 

सीएम डॉ यादव ने कहा हमें और आपको मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृव में भारत को दुनिया का नंबर 1 देश बनाना है इसका संकल्प आज लेना है, उन्होंने कहा कि मैं कल जब से आया हूँ आपके साथ बहुत आनंद किया है आपने कोयम्बटूर त्रिपुर को जैसे विकसित किया है खड़ा किया है वैसे ही अब मध्य प्रदेश को करना है,  अब आपको मध्य प्रदेश बुला रहा है आप सबका स्वागत है।

हम यहाँ मप्र और तमिलनाडु का रिश्ता मजबूत करने के लिए प्रेम, व्यापार व्यवसाय बढ़ाने आये हैं

डॉ मोहन यादव ने कहा कि हमें पर्यटन, उद्योग, आई टी सहित कई क्षेत्रों पर बात की लेकिन समय की कमी के कारण अभी हमने शिक्षा और खेल पर बात नहीं की मप्र में उसमें भी बहुत संभावनाएं हैं सीप का मोती वहां भी इन्तजार कर रहा है। हम यहाँ मप्र और तमिलनाडु का रिश्ता मजबूत करने के लिए प्रेम व्यापार व्यवसाय बढ़ाने आये हैं छीनने नहीं आये हैं , आपको नए अवसर देने आये हैं जिससे हम और आप प्रगति की नई राह पकड़े। मैं घोषणा करता हूँ कि मप्र में निवेश को सुविधाजनक बनाने के लिए यहाँ एक उद्योग कार्यालय खोला जायेगा,  हमारा कोयम्बटूर कार्यालय दोनों राज्यों के बीच व्यापार व्यवसाय में सेतु का काम करेगा।

मप्र की विशेषताओं को लघु फिल्मों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया 

कार्यक्रम की शुरुआत में मध्य प्रदेश की विशेषताओं पर लघु फ़िल्में दिखाई गई, जो तमिल, अंग्रेजी और हिंदी भाषा में थी फिर मध्य प्रदेश में उद्योग समूह लगाने के लिए मौजूद संसाधन, सरकार की नीति, मुजुद उद्योग समूहों की प्रगति आदि का स्थानीय भाषा में वर्णन किया गया,  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने संबोधन की शुरुआत वडक्कम कोयम्सेबटूर से की, उन्होंने तमिलनाडु को मैन्युफैक्चरिंग पॉवर हाउस के रूप में स्थापित करने वाले उद्योगपतियों एवं निवेशकों को बधाई दी।

सीएम ने उज्जैन और जबलपुर Regional Industry Conclave की उपलब्धि बताई 

मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों उज्जैन और जबलपुर में आयोजित की गई Regional Industry Conclave की जानकारी देते हुए यहाँ आये कई लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों का उल्लेख किया , उन्होंने कहा कि मप्र का वातावरण उद्योग स्थापित करने के लिए अनुकूल है सरकार भी भरपूर सहयोग करती है, सीएम ने कहा मध्य प्रदेश के पीएम मित्र पार्क में बिजली एवं पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ दरों में विशेष छूट भी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि मप्र सरका रने 2025 को उद्योग वर्ष मनाने का फैसला किया है, फरवरी में राजधानी भोपाल में आयोजित इन्वेस्टर मीट आयोजित करेंगे उसमें शामिल होने का मैं आपको न्योता देता हूँ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews