Lok Sabha Election 2024: संविधान बदलने के आरोपों पर सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी पर किया पलटवार, बोले- “वे खुद के अन्दर एक बार झांके”

CM Dr Mohan Yadav

Lok Sabha Election 2024: 400 पार का संकल्प लेकर इस बार लोकसभा चुनाव में उतरी भारतीय जनता पार्टी पर कांग्रेस सहित इंडी गठबंधन के नेता आरोप लगा रहे हैं कि वो संविधान बदलने के लिए इतनी सीटें जीतने की बात कर रही है, भाजपा को देश से कोई लेना देना नहीं है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस पर पलटवार करते हुए राहुल गांधी को जवाब दिया है।

संविधान बदलने नहीं लोगों की जिंदगी बदलने पीएम मोदी लड़ रहे चुनाव: मोहन यादव 

डॉ मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी बार बार कह रहे हैं कि वे सिर्फ चुनाव नहीं लड़ रहे, वे लोगों की जिंदगी बदलने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं और लोग कर रहे हैं कि वो संविधान बदलने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। सीएम यादव ने उदाहरण देते हुए कहा कि कश्मीर की बेहतरी के लिए उन्होंने धारा 370 हटाई , मेरा मानना है कि किसान, युवा गरीब मजदूर सबकी जिंदगी बदलना चाहिए, सबके जीवन में खुशहाली आना चाहिए, सुख का सूरज निकलना चाहिए और ये ही काम मोदी जी सरकार कर रही है।

राहुल गांधी पर पलटवार, वे खुद अपने अंदर झांक कर देखें, कांग्रेस का अतीत देखें 

राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि वे संविधान बदलने के आरोप लगा रहे हैं तो वे खुद एक बार अपने आप में झांककर देखें, जब तीन तलाक जैसे सुप्रीम कोर्ट के फैसले को कांग्रेस ने बदल दिया ये है संविधान बदलना, और ये कांग्रेस का अतीत ही रहा है आपात काल में कैसे न्यायपालिका के साथ छेड़छाड़ की गई पूरा देश जनता है, भाजपा सब वर्गों के विकास  के लिए सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है, अन्याय, अव्यवस्था को बदलने के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाना आवश्यक है इसीलिए हमारी पार्टी पूरी ताकत से लगी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews