मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज इंदौर में ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन द्वारा आयोजित GrainEx India के उद्घाटन किया, दाल उद्योग से जुड़े देशभर के व्यापारियों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की उद्योगोन्मुख नीतियां, खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को प्रोत्साहन तथा निवेश अनुकूल वातावरण कृषि आधारित उद्योगों को निरंतर सुदृढ़ कर रहे हैं।
उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा मसूर और उड़द के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश सरकार जल्द ही बोनस देने की योजना बनाने जा रही है जिसका लाभ इस उद्योग से जुड़े सभी लोगों को होगा, मुख्यमंत्री ने कहा भारत विश्व का सबसे बड़ा दाल उत्पादक एवं उपभोक्ता देश है, जो हमारे कृषि सामर्थ्य और समृद्ध पोषण परंपरा का प्रतीक है। मध्यप्रदेश इस गौरव को आगे बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
खाद्यान्न उत्पादन में MP दूसरे स्थान पर
मुख्यमंत्री ने कहा मध्यप्रदेश, देश का फूड बास्केट बन रहा है। खाद्यान्न उत्पादन में राज्य दूसरे स्थान पर है। कृषि क्षेत्र में जीडीपी 39% है। एग्रीकल्चर सेक्टर में विकास दर 16% से अधिक है। गेहूं, चना, मसूर, सोयाबीन तिलहन में भी हम देश में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। हमने दूध और दलहन के उत्पादन को भी बढ़ावा दे रहे हैं। प्रदेश सरकार “किसान कल्याण वर्ष-2026” में किसानों की उन्नति के लिए लगातार कार्य कर रही है।
मध्यप्रदेश, देश का फूड बास्केट
PM Modi के नेतृत्व में भारत बना रहा अलग पहचान





