विजय शाह मामले पर बोले CM डॉ.मोहन यादव, “मामला सब ज्यूडिशियल,नाटक बंद करे कांग्रेस”

मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुर्रेशी पर गई अमर्यादित टिप्पणी उनके गले की फंस बंटी जा रही है, कांग्रेस ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और बर्खास्तगी की मांग कर रही है
Dr. Mohan Yadav

CM Dr. Mohan Yadav on Vijay Shah case: मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुर्रेशी के लिए की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर प्रदेश का सियासी पारा उफान पर है, कांग्रेस ने आज इसे लेकर काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन किया, राजभवन के सामने धरना दिया और विजय शाह की बर्खास्तगी की मांग की, कांग्रेस के प्रदर्शन पर सीएम डॉ मोहन यादव ने पलटवार किया है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस के प्रदर्शन को नाटक कहा, उन्होंने पलटवार करते हुए कहा मामला न्यायालय के विचाराधीन है, कोर्ट के आदेश पर ही एफआईआर हुई है, इसलिए कांग्रेस नाटक बंद करे वो न्यायालय से बढ़कर नहीं है।

मोहन यादव का हमला, कांग्रेस न्यायालय से बढ़कर नहीं 

सीएम ने कांग्रेस को याद दिलाते हुए कांग्रेस कितने भी नाटक कर ले, कांग्रेस को भी पता है कि मामला न्यायालय में है और न्यायालय से बढ़कर तो कोई नहीं है। नेता प्रतिपक्ष पर भी मुकदमा था, क्या कांग्रेस उनका इस्तीफा मांगेगी, न्यायालय का जहां भी अपमान करने का मौका होता है वहां कांग्रेस बाज नहीं आती है।

सीएम ने याद दिलाया इमरजेंसी का फैसला 

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जब प्रधानमंत्री रहते हुए इंदिरा गांधी के खिलाफ फैसला दिया तो इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगवा दिया था, सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक को लेकर जो निर्णय दिया उसे कानून को बदलने का काम भी कांग्रेस ने किया।

BJP न्यायालय के हर आदेश का सम्मान करती है 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यायालय के हर आदेश का पालन किया है। ट्रिपल तलाक को लेकर भी आए और सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद राम मंदिर भी बनवाया,  ये हमारी सरकार है, हम न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हैं, जो न्यायालय आदेश देती है वह हम पालन करते हैं।

न्यायालय जो निर्णय करेगा सरकार उसके साथ है

न्यायालय के आदेश का मखौल उड़ाने का काम हमेशा कांग्रेस करती है, कांग्रेस पीछे मुड़कर देखेगी तो उनके निर्णय न्यायालय के मखौल उड़ाते मिलेंगे, उनका रिकॉर्ड है न्यायालय के आदेश का मजाक बनाने का , कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ कोर्ट ने आदेश दिया, कांग्रेस ने उसका क्या किया, क्या न्यायालय के आदेश पर सिद्धारमैया को हटा दिया। अरविंद केजरीवाल सीएम रहते जेल गए, तब कांग्रेस ने उनसे इस्‍तीफे की मांग क्यों नहीं की।
न्यायालय जो निर्णय करेगा  सरकार उसके साथ है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews