सीएम डॉ मोहन यादव ने राष्ट्रीय परियोजनाओं की प्रगति पर जताई संतुष्टि, कहा PM Modi के नेतृत्व में दूसरे दलों की सरकारों को भी बहुत लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा विकास कार्यों की प्रगति की निरंतर और प्रभावी निगरानी में ‘प्रगति पोर्टल’ आज विभिन्न राज्यों के बीच सशक्त समन्वय का एक प्रभावी मंच बनकर उभरा है।
CM Dr. Mohan Yadav

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज मध्य प्रदेश में संचालित राष्ट्रीय परियोजनाओं के सम्बन्ध में मीडिया से बात की, मुख्यमंत्री निवास में पत्रकारों से बात करते हुए सीएम ने कहा कि राजनैतिक आपाधापी में आरोप प्रत्यारोप रहते हैं लेकिन राज्य में कितनी प्रगति हो रही है कितनी परियोजनाओं का लाभ प्रदेश को मिल रहा है ये सुनकर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है, उन्होंने शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को इसके लिए धन्यवाद देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने कहा प्रगति प्लेटफ़ॉर्म से मध्य प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों को और गति मिली है और ये गुड गवर्नेंस की दृष्टि से बेहतर है, सभी काम समय सीमा में हो रहे हैं, उन्होंने मध्य प्रदेश में संचालित हो रही राष्ट्रीय परियोजनाओं की प्रगति पर संतुष्टि जताते हुए कहा कि एक समय था जब कहा जाता था पश्चिमी देश बहुत आगे हैं हम उनकी बराबरी नहीं कर सकते लेकिन आज भारत में उनको बहुत पीछे छोड़ दिया है, ये बदलते दौर का भारत है।

कई दलों की सरकारों का खामियाजा देश ने उठाया 

उन्होंने कहा एक समय था जब एक दो दलों की सरकारें ही बना करती थी फिर एक दौर आया कि 24-24 दलों की सरकारें बनी जिसका खामियाजा देश में भुगता क्योंकि उन सरकारों में दल रेल मंत्रालय अपने पास रखना चाहते थे जिससे उनके क्षेत्र में एक दो ट्रेन चल जाएँ, पहले रेल मंत्री अपने क्षेत्र की चिंता करते थे लेकिन आज हालात बदले हुए हैं अब रेल मांगने जैसे बात ही नहीं है, केंद्र सरकार सब राज्यों का बराबर ध्यान रख रही है।

बड़े मन से काम कर रही मोदी सरकार 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सभी राज्यों को बराबर का लाभ मिल रहा है उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा विपक्ष की सरकारों के कुछ मुख्यमंत्रियों ने खुद मुझसे कहा है कि हमें भाजपा की सरकार में अधिक लाभ मिला है, सीएम ने कहा राज्यों में राजनीतिक दृष्टि से भिन्नता है, लेकिन देश की दृष्टि से अभी राज्यों का ध्यान रखा जा रहा है भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र की मोदी सरकार बड़े मन से काम कर रही है।

 108 परियोजना पूर्ण हो गई, 101 पर काम चल रहा

उन्होंने कहा मध्य प्रदेश को 1850 करोड़ रुपये की रेल लाइन मिली है जिससे देश के किसी भी हिस्से में पहुंचना आसन हो गया है,  प्रगति प्लेटफ़ॉर्म पर प्रोजेक्ट की स्थिति पर नजर रखी जाती है, प्रदेश की 108 परियोजना पूर्ण हो गई वहीं 101 परियोजना पर काम चल रहा है जिनके पूरे होने के बाद मध्य प्रदेश विकसित भारत के सपने को पूरा करने में बड़ी भागीदारी निभाएगा।

कांग्रेस सिर्फ सवाल खड़े करती है कुछ करती नहीं

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस को पता होना चाहिए कि किस तरह से केंद्र सरकार सभी राज्यों के लिए काम कर रही है, उन्होंने कहा कांग्रेस सिर्फ सवाल खड़े करती है कुछ करती नहीं है, कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया के बयानों से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये उनकी दल की व्यवस्था है मैं उसमें कुछ नहीं बोलूँगा लेकिन भाजपा में सभी वर्गों को बराबर का अधिकार है, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

मध्य प्रदेश के हर जिले में खोली जा रही टेस्टिंग लैब 

छिंदवाड़ा में कफ सिरप से हुई मौतों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा हमारी सरकार ने गंभीरता से उस मामले में एक्शन लिया है आरोपी को तमिलनाडु से मध्य प्रदेश प्पुलिस्लेकर आई और आज वो हमरी जेल में बंद है ये प्रशासनिक व्यवस्था और गंभीरता का ही परिणाम है उन्होंने कहा भविष्य में कोई ऐसी घटना ना हो इसके लिए अब हम हर जिले में टेस्टिंग लैब खोल रहे हैं जिससे कहीं कोई शंका होने पर दवा की तत्काल जाँच हो जाए, उन्होंने कहा मध्य प्रदेश सरकार हर वर्ग की चिंता करती है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम अपने प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाकर रहेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews