
MP News : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश में और नए टाइगर रिजर्व खोले जायेंगे और जिन सेंचुरी में टाइगर नहीं हैं हा वहां भी भेजेंगे साथ ही अन्य राज्यों को हम टाइगर उपलब्ध कराएँगे, उन्होंने कहा कि ये सौभाग्य की बात है कि मध्य प्रदेश टाइगर स्टेट है और टाइगर को मध्य प्रदेश पसंद है।
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कुशाभाऊ ठाकरे सभागार भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए उन्होंने विलेज रीलोकेशन सतपुड़ा मॉडल, कान्हा की कहानियाँ एवं पेंच टाइगर बिहेवियर एक्टिविटी किट-3 पुस्तक का विमोचन कर वन और वन्य प्राणियों के संरक्षण हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले वन कर्मियों व अधिकारियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए सीएम डॉ मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस की बधाई देते हुए कहा कि मप्र सौभाग्यशाली है सबसे ज्यादा टाइगर हमारे स्टेट में हैं और इसलिए हम टाइगर स्टेट हैं , उन्होंने कहा कि भोपाल एक मात्र ऐसी राजधानी है जहां नगर निगम सीमा के दायरे में बाघ घूम रहे हैं।
हम दूसरे राज्यों को भी देंगे टाइगर
सीएम ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हम मध्य प्रदेश में नए टाइगर रिज़र्व खोलने पर विचार कर रहे हैं, जिन सेंचुरी में टाइगर नहीं हैं वहां भी टाइगर को भेजा जायेगा इतना ही नहीं जिन राज्यों में टाइगर नहीं है हम वहां भी टाइगर स्थापित करेंगे, जहां टाइगर की जरूरत है उनकी पूर्ति भी करेंगे, सीएम ने कहा टाइगर राष्ट्रीय पशु है, हर राज्य में टाइगर का अस्तित्व होना चाहिए।
सीएम की मंशा, किंग कोबरा की भी गणना होनी चाहिए
मुख्यमंत्री ने कहा हमारा चीता प्रोजेक्ट भी गति पकड़ रहा है हम गांधी सागर में चीता छोड़ने का प्रबंध कर रहे हैं फेंसिंग पूरी हो गई है, जैसे ही चीता के खाने के लिए व्यवस्था हो जाएगी तो भारत सरकार से नियमानुसार एग्रीमेंट करेंगे और जनता को चीता देखने को मिलेगा, मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा किंग कोबरा हमारे जंगलों में विलुप्त है मैं चाहता हूँ कि इसकी गणना होनी चाहिए ऐसा प्रोजेक्ट होना चाहिए।
[dgv_vimeo_video id=”991537661″]
[dgv_vimeo_video id=”991537770″]
[dgv_vimeo_video id=”991537887″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

