
MP Jal Ganga Samvardhan Abhiyan
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार, 29 जून को मध्य प्रदेश के नीमच और शाजापुर जिलों में कुल 950 मेगावाट (MW) क्षमता के दो बड़े सौर ऊर्जा पार्कों का भव्य शुभारंभ करेंगे। नीमच जिले में स्थापित सौर पार्क की क्षमता 500 मेगावाट और शाजापुर के सौर पार्क की क्षमता 450 मेगावाट है। नीमच में उत्पादित होने वाली बिजली की दर मात्र ₹2.14 से ₹2.15 प्रति यूनिट और शाजापुर की बिजली की दर ₹2.33 से ₹2.35 प्रति यूनिट के बीच रहेगी।
आज भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी जोशी के साथ प्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला की उपस्थिति में 440 मेगावॉट के मुरैना सोलर प्लस स्टोरेज परियोजना का पॉवर परचेज एग्रीमेंट होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री यादव और केन्द्रीय मंत्री जोशी 1593.98 करोड़ की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों और अन्य विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी करेंगे। इन परियोजनाओं से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और क्षेत्र का आर्थिक विकास होगा।
अपर मुख्य सचिव नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मनु श्रीवास्तव ने बताया है कि मुरैना सोलर प्लस स्टोरेज प्रदेश की पहली सोलर ऊर्जा भण्डारण परियोजना है। इस परियोजना में 2 रुपये 70 पैसे प्रति यूनिट की दर निविदा पर प्राप्त हुई है, जो देश में न्यूनतम है। नीमच और शाजापुर की दोनों सौर परियोजनाओं की 2 रुपये 14 पैसे प्रति यूनिट की दर आई है, जो कि देश की न्यूनतम दरों में शामिल है।
सौर परियोजनाओं का विवरण
- नीमच सोलर पार्क (500 मेगावॉट) – यूनिट-1 : 2.15 रुपये प्रति यूनिट, यूनिट-2 : 2.14 रुपये प्रति यूनिट और यूनिट-3 : 2.15 रुपये प्रति यूनिट।
- शाजापुर सोलर पार्क (450 मेगावॉट) – यूनिट-1 : 2.35 रुपये प्रति यूनिट, यूनिट-2 : 2.33 रुपये प्रति यूनिट और यूनिट-3 : 2.339 रुपये प्रति यूनिट।
- आगर सोलर पार्क (550 मेगावॉट) (निर्माणाधीन) – यूनिट-1 : 2.45 रुपये प्रति यूनिट और यूनिट-2 : 2.44 रुपये प्रति यूनिट।
औद्योगिक विकास से समृद्धि का संकल्प…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा ₹1,554 करोड़ की लागत से 38 औद्योगिक परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
🗓️ 29 जून, 2026
📍 नीमच@DrMohanYadav51 @Industryminist1 #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #Neemuch pic.twitter.com/trtTs0cltB— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) June 29, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा नीमच में 500 मेगावॉट एवं शाजापुर में 450 मेगावॉट के सोलर पार्क का लोकार्पण
गरिमामयी उपस्थिति
श्री प्रल्हाद जोशी, केन्द्रीय नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री🗓️29 जून 2026
📍नीमच#MadhyaPradesh #Neemuch #JansamparkMP pic.twitter.com/syJjLKEfG9— Jansampark MP (@JansamparkMP) June 28, 2026
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

