CM मोहन यादव ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक, प्रमोशन, अपराध नियंत्रण, आवास और थानों की सीमाओं के संबंध में जारी किए कई निर्देश

mohan yadav

Mohan Yadav Met MP Police Officials: मध्य प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार भोपाल के पुलिस हेडक्वार्टर में पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक ली। इस बैठक  में सीएम यादव ने अपराध, प्रमोशन, पुलिस आवास आदि को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किए हैं।

mohan yadav

15 दिन में हो प्रमोशन, मिले आवास

जारी किए गए निर्देशों में मुख्यमंत्री यादव ने पुलिस विभाग में ASI प्रमोशन को लेकर पिछले काफी समय से लगातार चल रही परेशानियों को खत्म कर 15 दिन में ASI से SI स्तर के प्रमोशन करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सीएम ने पुलिसकर्मियों की आवास समस्या का जल्द निराकरण करने की भी बात कही है।

अपराध नियंत्रण और थाना सीमाओं को लेकर जारी किए निर्देश

इसके साथ ही सीएम यादव ने प्रदेश में अपराध नियंत्रण के वर्तमान स्तर को दुरुस्त करने की भी बात कही। उन्होंने प्रदेश में प्रत्येक तरीके के अपराध पर शक्ति से नियंत्रित करने को लेकर सभी अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके साथ ही पुलिस थानों की सीमाओं के संबंध में विसंगतियां दूर करने के लिए युक्ति उपकरण करने के सीएम यादव ने निर्देश दिए हैं।

पुलिस बैंड और संसाधनों को लेकर कही यह बात

सीएम यादव ने पुलिस कर्मियों को मौजूदा संसाधनों में बेहतर कार्य कर दक्षता बढ़ाने का प्रयास करने की भी बात कही है। पुलिस बैंक को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा की पुलिस बैंक से कार्यक्रमों की गरिमा बनती है। इसलिए जिला स्तर पर भी पुलिस बैंक होनी चाहिए। इसको लेकर आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाना चाहिए। यह प्रशिक्षण न केवल होमगार्ड जवानों, पुलिसकर्मियों बल्कि स्कूल के विद्यार्थियों को भी दिया जाना चाहिए।

धार्मिक स्थानों पर भीड़ को लेकर बोले यादव

ओरछा, उज्जैन व अन्य धार्मिक जगहों पर लगने वाले मेलों में होने वाली भीड़ के नियंत्रण को लेकर सीएम ने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की बात कही। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों से कहा कि वे लगातार पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहन देते रहें। जिससे सभी पुलिसकर्मी अपने कार्य और दायित्वों को अच्छे से निभाते रहे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews