सीएम शिवराज ने “नशा मुक्ति एप” लॉन्च किया, पुस्तक का भी विमोचन किया

सीएम शिवराज ने “नशा मुक्ति एप” लॉन्च किया, पुस्तक का भी विमोचन किया

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan ) आज दक्षिण भारत के प्रांतों की यात्रा पर रहे। उन्होंने हैदराबाद में नशा मुक्ति से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सीएम शिवराज ने “नशा मुक्ति एप” को लॉन्च (CM Shivraj launches “Nasha Mukti App” in Hyderabad०  किया। साथ ही नशा मुक्ति का संदेश देती पुस्तक का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्री रामचंद्र मिशन हैदराबाद (Sri Ramachandra Mission Hyderabad) के हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट द्वारा तैयार किये गए नशा मुक्ति एप का शुभारम्भ किया। सीएम के साथ उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह भी थी। आपको बता दें कि इस एप में शराब और ड्रग्स की आदत को छुड़ाने के आसान तरीके बताये गए हैं। खास बात ये है कि ये एप एंड्रायड और आईओएस दोनों वर्जन में उपलब्ध है, यानि सभी तरह के मोबाइल पर इसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें –भ्रष्टाचार के लिए जीरो टॉलरेंस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने उठाये सवाल, सीएम शिवराज को लिखा पत्र, कही ये बड़ी बात

इसके साथ ही सीएम शिवराज ने श्री रामचंद्र मिशन हैदराबाद के हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट (Heartfulness Institute Sri Ramachandra Mission Hyderabad) द्वारा तैयार पुस्तक “जी हाँ आप यह कर सकते हैं” का विमोचन (CM Shivraj released the book “Yes You Can Do It” in Hyderabad )भी किया। इस किताब में योग और ध्यान के माध्यम से शराब और ड्रग्स की आदत को छुड़ाने के आसान तरीके बताये गये हैं।

ये भी पढ़ें – विश्वास सारंग ने बताया दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के पोस्टर पर फोटो लगाने से क्यों किया इंकार? भारत जोड़ो यात्रा को बताया स्क्रिप्टेड

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews