CM शिवराज ने VC के जरिये कहा- लापरवाही से बढ़ जायेंगे प्रदेश में संक्रमण के मामले

CM शिवराज ने VC के जरिये कहा- लापरवाही से बढ़ जायेंगे प्रदेश में संक्रमण के मामले

भोपाल।

मध्यप्रदेश(madhyapradesh) में बढ़ते कोरोना(corona) संक्रमण के बीच बुधवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान(CM Shivraj sigh chouhan) ने ऑनलाइन(onine) बैठक की। बैठक में प्रदेश में कोरोना की स्थति के बारे में जायज़ा लेते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता से अपील की है कि वो ज्यादा से ज्यादा अपने घरों में रहें नहीं तो प्रदेश में संक्रमण की स्थिति गंभीर हो जाएगी। वहीँ उन्होंने कहा कि प्रदेश में नए मामले में कमी आ रही है। ऐसी में हमें सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करना चाहिए।

दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग(video conferencing) के माध्यम से बुधवार को कहा है कि लॉकडाउन(lockdown) खुलने का मतलब असावधानी नहीं है। हर व्यक्ति को पूरी सावधानी रखनी है। नहीं तो हम संक्रमण(infection) को रोक नहीं पायेंगे। हमें आर्थिक गतिविधियां करनी हैं। जीवन को सामान्य बनाना है। परन्तु पूरी सावधानी एवं सतर्कता के साथ। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की मध्यप्रदेश में गति देश में सबसे धीमी है। मध्यप्रदेश की डबलिंग रेट 31 दिन है। वहीं कोरोना रिकवरी रेट निरंतर बढ़ रहा है।जो अब 63.4 प्रतिशत हो गया है। मध्यप्रदेश में कोरोना के एक्टिव प्रकरणों में भी निरंतर कमी आ रही है।

अधिकारियों को निर्देश

वहीँ सीएम चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सागर जिले में मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं बेहतर किए जाने चाहिए। इलाज के साथ ही स्वच्छता, सफाई, भोजन आदि सभी व्यवस्थाएं उत्कृष्ट होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि तुरंत विशेष चिकित्सकों की टीम सागर भिजवाई जाए। वहाँ हाई फ्लो ऑक्सीजन मशीन उपलब्ध कराएं।

पुलिस अमले की सराहना

कोरोना संकट के इस दौर में मध्यप्रदेश की पुलिस ने जो सेवा कार्य किया है, वह अत्यंत सराहनीय है। सीएम शिवराज ने ऐसा कहते हुए डीजीपी विवेक जौहरी सहित पूरे अमले की सराहना की।

फीवर क्लिनिक को बताया उपयोगी

प्रदेश में फीवर क्लीनिक्स को प्रभावी बनाया जाए। ये शासकीय एवं निजी दोनों हों, जो जनता को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा सुगमता से प्रदाय करने में अत्यंत उपयोगी होंगी। उन्होंने कहा की सामान्य मशीन से एक दिन में 5 से 10 लीटर ऑक्सीजन दिया जा सकता है, वहीं हाई फ्लो मशीन से 60 लीटर तक ऑक्सीजन दिया जा सकता है। सभी जिला अस्पतालों एवं अन्य कोविड अस्पतालों को शीघ्र ही ये मशीनें उपलब्ध कराई जायेंगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews