सीएम शिवराज सिंह चौहान की दो टूक- अधिकारी और कर्मचारी अपना रवैया सुधारें

सीएम शिवराज सिंह चौहान

Shivraj Singh Chauhan

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने अधिकारी-कर्मचारियों को दो टूक शब्दों में कहा है कि अवैध खनन (Illegal mining) बर्दाश्त नहीं होगा। खनन गतिविधियों पर प्रतिबंध है तो उत्खनन कैसे संभव है। खनिज-वन-राजस्व और पुलिस विभाग अवैध खनन पर नियंत्रण के लिए परस्पर समन्वय से कार्य करें। कानून-व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों की जवाबदारी तय की जाये। अकर्मण्य, क्षमताविहीन और काम नहीं कर सकने वाले अधिकारी-कर्मचारी अपना रवैया सुधारें।

यह भी पढ़े.. MP College: कॉलेज छात्रों को लेकर विभाग का बड़ा फैसला, नए सत्र से मिलेगा लाभ

आज मंत्रालय में कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पिछले कुछ समय से प्रदेश में व्यथित करने वाली घटनाएँ हुई हैं ये सभी घटनाएँ बेटियों से संबंधित हैं। बेटियों और महिलाओं से अन्याय पर मैं सख्त रहा हूँ। ज्यादती करने, अमानवीय व्यवहार करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। यदि ऐसे कृत्य परिवार के सदस्य करते हैं तो भी उन्हें बख्शा नहीं जाए।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महिलाओं और बेटियों के साथ हो रही घटनाओं में रिकार्ड समय में कार्रवाई की जाए। फास्ट ट्रेक कोर्ट में प्रकरण चलें और दोषियों को दण्ड में देरी न हो। ज्यादती करने वाली मानसिकता के लोगों में दहशत के लिए त्वरित निर्णय और कठोरतम दण्ड के उदाहरण स्थापित किए जायें।

यह भी पढे़े.. MP News: भूपेन्द्र सिंह के सख्त निर्देश- 7 दिन में दें जानकारी, इन्हें मिली अनुकंपा नियुक्ति

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही जिलों से संबंधित नकारात्मक गतिविधियों के संबंध में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक नजर रखें। ऐसी अवांछित, भ्रामक और गैरकानूनी गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई हो और तथ्यों से जन-सामान्य को समय रहते अवगत कराया जाए। सोशल मीडिया के माध्यम से अनैतिक गतिविधियाँ संचालित करने वालों पर भी कार्रवाई की जाये। सायबर क्राइम रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाये। वायरल वीडियो के संबंध में तुरंत प्रतिक्रिया आवश्यक है।सोशल मीडिया पर यदि गलत तथ्यों के आधार पर दुष्प्रचार किया जाता है तो वरिष्ठ अधिकारी अपने अधिकारिक एकाउंट से उसका खण्डन करें और सही तथ्य जनता को बतायें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews