
DEMO PIC
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इन दिनों मध्य प्रदेश (Madhya pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) और देश के पीएम नरेंद्र मोदी की गजब जुगलबंदी देखने को मिल रही है। कार्यक्रम चाहे कोई भी हो दोनों नेता एक दूसरे की तारीफ किए बिना नहीं रहते।सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक दोनों के ट्वीट और संबोधन में एक दूसरे के लिए आदर भाव और उपलब्धियों का बखान शामिल होता है।इसी बीच अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी पर एक लेख लिखा है, जिसे एक अंग्रेजी मैग्जीन ने छापा है।
यह भी पढ़े.. ऊर्जा मंत्री की दो टूक- ऐसा हुआ तो जिम्मेदार होंगे अधिकारी, कार्रवाई की जाएगी
इस लेख में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी (PM Narendra Modi) को मैन ऑफ आईडियाज बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा (BJP) के पवित्र एजेंडे को पूरा करने के लिए अनेक नेताओं ने प्रयास किए, लेकिन मोदी जी उन्हें अंजाम तक ले गए। मैं जानता हूं ऊपर से कठोर देखने वाले मोदी जी अंदर से कितने नरम और संवेदनशील हैं। मुख्यमंत्री ने मोदी जी के साथ किए गए संगठन के कार्यों को याद किया और अपने युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकाल के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री रहे नरेंद्र मोदी जी के संगठनात्मक कौशल के बारे में भी बताया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एकता यात्रा में मैंने उनकी संवेदनशीलता देखी, लाल चौक पर तिरंगा न लहरा पाने पर उनके दर्द और आंखों मे आंसू और कसक को देखा। गुजरात में भूकंप के सबसे ज्यादा विनाश झेलने वाले भुज का पुनर्निर्माण कर वह नायक के रूप में सामने आए।सरदार सरोवर बांध की ऊंचाई बढ़ाने के साथ सूखे खेतो और प्यासे कंठो की प्यास बुझाने की उनके जज्बे को मैंने देखा।
यह भी पढ़े.. MP School: कक्षा 6 से 10वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी, खाते में आएगी राशि, निर्देश जारी
मुख्यमंत्री ने आगे लिखा है कि प्रधानमंत्री बनते ही देश को गौरवशाली, समृद्ध, शक्तिशाली और स्वाभिमानी राष्ट्र के रूप में खड़ा करते हुए देखा।समावेशी विकास के लिए सस्ता राशन, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत , उज्वला जैसी योजनाएं बनाकर क्रियान्वित करते हुए देखा। किसान की आय दुगनी करने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, बीमा योजना, कृषि अधोसंरचना, समर्थन मूल्य पर रिकॉर्ड खरीदी, कृषि का विविधीकरण जैसी अनेक योजनाओं के साथ कृषि विधेयक का क्रांतिकारी कदम उठाते देखा।
मुख्यमंत्री ने अपने लेख में राष्ट्रहित में सर्जिकल स्ट्राइक, कश्मीर में धारा 370 हटाने, अयोध्या में भगवान राम मंदिर (Ram Mandir) के निर्माण की राह में बाधा समाप्त करने जैसे मोदी जी के साहसिक निर्णयों का जिक्र किया है। वही पीएम मोदी जी के मेक इन इंडिया, लोकल को वोकल, और आत्मनिर्भरता के मंत्र की भी चर्चा की। इसके अलावा स्वच्छता, पर्यावरण और कोरोना विरोधी लड़ाई के जन अभियान से मोदी के सबल व्यक्तित्व के बारे में बताया। दृण और निर्णायक प्रशासन के समर्थक प्रधानमंत्री ने भारत को आत्मनिर्भरता के पथ पर स्थापित करना अपना मिशन बना लिया है।
यह भी पढ़े.. MP Politics: आगामी चुनावों को लेकर सक्रिय BJP, कहा – इन्हें जल्द मिलेगी नई जिम्मेदारी
"The Deliverer"
India has achieved new heights under the visionary leadership of PM Shri @narendramodi Ji.
The nation has witnessed a new dawn of inclusive growth and social justice.
We are blessed to have such leadership.
My piece in the @IndiaToday: https://t.co/4HmGfr3rVR pic.twitter.com/cAT1dJJHug
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 21, 2021
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

