ऊर्जा मंत्री की दो टूक- ऐसा हुआ तो जिम्मेदार होंगे अधिकारी, कार्रवाई की जाएगी

ऊर्जा मंत्री

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Energy Minister Pradyuman Singh Tomar) ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है। ऊर्जा मंत्री ने कहा है कि जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रें में निर्वाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करें। विद्युत व्यवधान की शिकायत पर संबंधित अधिकारी को जिम्मेदार ठहराया जायेगा और उनके विरूद्ध सतत कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़े.. MP School: कक्षा 6 से 10वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी, खाते में आएगी राशि, निर्देश जारी

दरअसल, शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने रीवा (Rewa) में विद्युत संचालन संधारण की समीक्षा करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने यह बातें कही।ऊर्जा मंत्री ने कहा कि खराब केबिल तथा जले ट्रांसफार्मर तत्काल बदले जाएं तथा बिल संबंधी शिकायतों का निराकरण करें।  विद्युत ट्रिपिंग संबंधी ज्यादा शिकायतें मिली हैं। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सही वोल्टेज मिले, मीटर रीडिंग नियमित व समय पर ली जाय तथा ट्रिपिंग की स्थिति में पूर्णत: नियंत्रण होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर जिले की विद्युत व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही और शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।

ऊर्जा मंत्री ने शिकायतों के संधारण के लिये पंजी बनाने और मुख्य अभियंता को लगातार क्षेत्र का भ्रमण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आगामी तीन माह बाद बैठक में पुन: समीक्षा की जायेगी।  संभाग स्तर पर माह में एक बार एमडी संबंधित जिलों के विधायकों के साथ बैठक कर समीक्षा भी करें। वही वकाया बिल राशि की वसूली कर राजस्व आय बढ़ाने पर भी बल दिया।बैठक में मऊगंज विधायक एवं सिरमौर विधायक (MLA) ने अपने अपने क्षेत्र की विद्युत समस्याओं की ओर मंत्री जी का ध्यान आकृष्ट किया तो मंत्री ने अधिकारियों को विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़े.. MP: 2 पंचायत सचिव-लिपिक सहित 5 निलंबित, उपयंत्री-रोजगार बर्खास्त, 20 को नोटिस

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने रीवा जिले के प्रवास के दौरान स्थानीय सर्किट हाउस राजनिवास में जन चौपाल कार्यक्रम में लोगों की विद्युत संबंधी समस्यायें सुनीं और अधिकारियों को निर्देश दिये है कि शिकायतों का समाधान कारक निराकरण करायें। विद्युत केबिल को बदलने और ट्रिपिंग की समस्या का तत्काल निराकरण की हिदायत देते हुए कहा कि अधिक बिल (Electricity Bill) संबंधी शिकायतों का परीक्षण कराकर निराकरण करायें। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि बेहतर विद्युत व्यवस्था के सभी उपाय किये गये हैं। शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण किया जायेगा। जन चौपाल में मनगवां निवासी महेश पटेल ने विद्युत केबिल खराब होने, रायपुर के पैपखरा निवासी अज्जू पयासी ने ट्रांसफार्मर लगाने, पांती मिश्रान हनुमना निवासी अरूणपाल मिश्रा ने सब स्टेशन निर्माण कराये जाने तथा श्यामलाल पटेल ने बिल संबंधी शिकायत की।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews