
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पर्यावरण संतुलन और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए सीए शिवराज सिंह चौहान हर दिन एक पौधा रोपते हैं। अब उन्होने कहा है कि आगामी हरियाली अमावस्या पर रीवा और ग्वालियर में विराट संख्या में पौधारोपण किया जाएगा।
एक ट्वीट करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि ‘वर्तमान में पर्यावरण की सेवा मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ साथ साधु-संतों एवं युवाओं में भी पर्यावरण के प्रति अत्यंत अनुराग है। हरियाली अमावस्या के दिन रीवा के बसावन मामा और गौवंश वन्य विहार तथा ग्वालियर के रानीघाटी परिक्षेत्र और लालटिपारा गौशाला में विराट संख्या में पौधे रोपे जाने का संकल्प संतों की अगुवाई में संपन्न होगा। मैं इस पुण्य संकल्प की सिद्धि के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं।’
बता दें कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 19 फरवरी 2021 को ‘वन प्लांट अ डे’ का संकल्प लिया था और वो हर दिन एक पौधा लगाने का संकल्प पूरा करते हैं। कोरोना काल में संक्रमित होने के दौरान भी उन्होने होम आइसोलेशन में अपने घर के गार्डन में नियमित पौधारोपण किया था। इसके अलावा वे कहीं दौरे पर जाते हैं तो उस स्थान पर पौधा रोपण करते हैं। अपने दिन की शुरुआत वे पीपल, बरगद, आम, नारियल, साल, आंवला, गुलमोहर, करंज, मौलश्री, सप्तपर्णी, गुलमोहर, केसिया, बादाम, देवदार, गूलर, कचनार, अमरूद, बीजा, फाइकस, बकुला सहित अन्य कई तरह के पौधे लगाकर करते हैं।
#Thoughtoftheday #TuesdayThoughts #TuesdayMotivation #MadhyaPradesh pic.twitter.com/jZeLjio537
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) July 12, 2022
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

