भोपाल। रेत की खदानों पर छापेमारी के लिए विख्यात हो चुके कंप्यूटर बाबा ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात रायसेन जिले की खदानों पर छापा मारा ।बाबा ने इस ऑपरेशन के लिए पूरी तैयारी की थी और एक डंपर में बैठकर उससे 3100 रू देकर रसीद कटाई । पुलिसवालों और अपने साथियों को साथ लिया और रवाना हो गए। वहीं पर बाबा ने रायसेन जिले की सोजनी कोटवार पर खदान पर पहुंचकर देखा कि तङके 3 बजे भी अवैध उत्खनन बेधड़क चल रहा है। बाबा ने मौके से दो पोकलेन मशीन और तीन डंपर जप्त किए। बाबा ने रेत माफियाओं को पकड़ने के लिए 60 किलोमीटर का सफर तय किया। इतना ही नहीं ,बाबा ने बाकायदा पुलिस और प्रशासन का सहयोग लेकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। बाबा का कहना है कि कमलनाथ सरकार में रेत का अवैध उत्खनन बिल्कुल नहीं चलने देगे। लेकिन सवाल यह है कि जब बाबा यह काम कर रहे हैं तो फिर स्थानीय प्रशासन क्या सोया हुआ है और बाबा को ही अवैध उत्खनन क्यों दिखता है ।
कम्प्यूटर बाबा का स्टिंग ऑपरेशन, देखिये वीडियो

ताजा खबरें
View More →इस दिन आएगा CA फाउंडेशन सितंबर 2026 परीक्षा का रिजल्ट, तारीख घोषित, ICAI ने जारी किया नोटिस मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: भोपाल में CM ने तीन दिवसीय राज्योत्सव का किया शुभारंभ, मेधावी विद्यार्थियों और किसानों को किया सम्मानित ‘मेरी डिक्शनरी में डर नाम का कोई शब्द नहीं’, सीरीज जीतने के बाद बोले गंभीर, आखिरी T20I में हार के बाद पोस्ट पर उठे सवाल एक साल के FD पर मिलेगा 6.75% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने बदली ब्याज दरें, 1 नवंबर से नए रेट लागू रतलाम में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, हिंदू जागरण मंच की शिकायत पर पहुंची पुलिस, शुरुआती जांच में नहीं मिले सबूत