भोपाल। हुजूर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी ने गुरुवार को संत नगर मार्केट में जन सम्पर्क किया। इस दौरान उनके भाई डॉ. टीके ज्ञानचंदानी भी मौजूद थे। जैसे ही ज्ञानचंदानी संत हिरदाराम कॉम्प्लेक्स में पहुंचे सब लोगों ने उन्हें चंदाखोरी की समस्या के सम्बंध में शिकायत की। ज्ञानचंदानी ने उन्हें आश्वासन दिलाया कि जैसे ही वे जीतकर आएंगे चंदाखोरी की समस्या को समाप्त करेंगे। इसके बाद उन्होंने मुख्य मार्ग पर जनसंपर्क किया। व्यापारियों ने उन्हें पार्किंग की समस्या के बारे में बताया। ज्ञानचंदानी ने पार्किंग की समस्या की जानकारी दी। साथ ही संत नगर में हुई आगजनी के दौरान मुख्यमंत्री, हुजूर विधायक और महापौर द्वारा तत्काल राहत न दिए जाने को लेकर भी व्यापारियों में काफी रोष दिखा जिसकी शिकायत उन्होंने ज्ञानचंदानी से की। इस अवसर पर संत नगर में दुकान लगाने वाली दुलारी बाई ने उन्हें अपनी समस्या के बारे में बताया। ज्ञानचंदानी ने उनकी समस्या को जल्दी ही हल करने को कहा।
चन्दाखोरी और पार्किंग की समस्या से परेशान व्यापारियों ने दिया समर्थन का आश्वासन

ताजा खबरें
View More →इंदौर में जमीन के नाम पर 60 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, पैसे मांगने पर दंपति ने दी धमकी Tax Calendar: नवंबर 2026 में टैक्स से जुड़े कई काम जरूरी, खत्म होगी डेडलाइन, नोट कर लें ये 5 तारीखें भिंड में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1 क्विंटल मिलावटी मावा जब्त, डेयरी का लाइसेंस सस्पेंड महाकाल रोप-वे का बजट बढ़ा, 199 करोड़ के पुराने ठेके की जगह 258.37 करोड़ का नया टेंडर धार में भीषण सड़क हादसा, कार पलटने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायल, मची अफरा-तफरी