सीएम डॉ मोहन यादव का पलटवार, बोले- किसानों के साथ किए गए अन्याय के लिए मांगे माफी कांग्रेस

मुख्यमंत्री ने काह प्रदेश सरकार किसानों की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों को उनकी उपज का उचित और बेहतर मूल्य सुनिश्चित किया जा रहा है। राज्य में गेहूं का उपार्जन ₹2625 प्रति क्विंटल की दर से किया जा रहा है
CM Dr Mohan Yadav's counterattack on Congress's protest

CM Dr Mohan Yadav’s counterattack on Congress’s protest

मध्य प्रदेश में किसानों की समस्या को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर नेशनल हाई वे एबी रोड को जाम किया गया, सुबह 11 बजे से 3 बजे तक 11 जिलों के 747 किलोमीटर क्षेत्र में 7 जगह कांग्रेस नेताओं ने चक्काजाम किया, कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है, उधर कांग्रेस के आरोपों पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पलटवार किया है।

कांग्रेस ने आज धार जिले के खलघाट से लेकर इंदौर, शाजापुर, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर और मुरैना तक नेशनल हाई वे एबी रोड पर चक्का जाम किया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कई बड़े नेता इसमें शामिल रहे, जीतू पटवारी ने कहा कि वे बड़े भारी और दुखी मन से एक नेशनल हाई वे जाम कर रहे हैं क्योंकि हमारा उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं है लेकिन ये जरूरी है।

जीतू पटवारी ने लगाये वादा खिलाफी के आरोप 

कांग्रेस का आरोप है कि 43 डिग्री की गर्मी में किसान अपनी गेहूँ की फसल लेकर सड़क किनारे खड़े रहने पर मजबूर हैं, क्योंकि मोहन सरकार के पास गेहूँ खरीदने की न सही नीति है, न सही नियत। हर खरीदी केंद्र पर गड़बड़ियाँ, टोल काँटों की कमी और अव्यवस्था से आज पूरे प्रदेश का किसान खून के आँसू रो रहा है। जीतू पटवारी ने कहा कि आज किसान को फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा , सरकार ने 2700 रुपये MSP पर गेहूं खरीदने का वादा किया था वो आज तक पूरा नहीं हुआ,. एक भी मोदी गारंटी पूरी नहीं हुई।

सीएम डॉ मोहन यादव बोले कांग्रेस पहले माफ़ी मांगे

कांग्रेस के चक्काजाम पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पलटवार किया है उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में किसान कितना परेशान था ये सब जानते है, कांग्रेस किस मुंह से कहेगी उसे तो किसानों पर किये अत्याचार पर माफ़ी मांगनी चाहिए, उसके शासन काल में ना बिजली थी ना डीजल, फसल का दाम नहीं मिलता था किसान इस अत्याचार को भूला नहीं है, ये प्रदर्शन कर कांग्रेस क्या कर रही है ये प्रदेश का किसान और प्रदेश की जनता सब जानते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews