चौतरफा घिरे कांग्रेस नेता राजा पटेरिया, पार्टी ने थमाया नोटिस, 3 दिन में जवाब मांगा

चौतरफा घिरे कांग्रेस नेता राजा पटेरिया, पार्टी ने थमाया नोटिस, 3 दिन में जवाब मांगा

MP Congress News :  मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया की मुश्किलें बढ़ रही (Congress leader Raja Patria’s problems increased) हैं, आज मंगलवार सुबह गिरफ़्तारी के बाद अब पार्टी (MP Congress) ने राजा पटेरिया को नोटिस थमा दिया है, मप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चन्द्र प्रभाष शेखर ने पटेरिया को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।

आज मंगलवार सुबह पुलिस ने किया गिरफ्तार

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या” कर दो वाले बयान ने राजा पटेरिया को अकेला कर दिया है, गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के निर्देश के बाद राजा पटेरिया के खिलाफ सोमवार को एफआईआर दर्ज हुई और आज मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे पन्ना पुलिस ने राजा पटेरिया को उनके घर दमोह के हटा से गिरफ्तार कर लिया।

ये कहा था कमल नाथ ने

प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के इस बयान को घोर आपत्तिजनक माना और इससे किनारा कर लिया साथ ही कहा कि ये पार्टी की विचारधारा नहीं है, हम गांधी के अहिंसा के सिद्धांत को मानते है, कमल नाथ के बयान के बाद अब पार्टी ने एक्शन भी लिया है।

पार्टी ने पटेरिया के कृत्य को अनुशासनहीनता माना

पार्टी के संगठन प्रभारी चन्द्र प्रभाष शेखर ने आज राजा पटेरिया की गिरफ़्तारी के बाद उनको नोटिस थमाया है, नोटिस में लिखा है आपने पार्टी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बहुत ही आपत्तिजनक और निंदनीय शब्दों का प्रयोग किया है, आपका ये कृत्य घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है इसलिए आप तीन दिन में जवाब दें कि क्यों ना आपको कांग्रेस की सदस्यता से निष्कासित किया जाये है।

भाजपा विधायक ने उठाये सवाल

उधर भाजपा विधायक एवं प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसोदिया ने कांग्रेस ने नोटिस को ट्वीट पर कांग्रेस पर तंज कसा है , उन्होंने लिखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में आपत्तिजनक एवं निंदनीय शब्दों का प्रयोग किए जाने को लेकर आरोपी पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को कांग्रेस अनुशासनहीनता की श्रेणी तो मान रहा है, तीन दिवस में जवाब भी मांगा जा रहा है, याने कि बचाया जा रहा है यह सिर्फ लीपापोती तो नहीं है?

बैठक ने ये कहा था पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने

कांग्रेस की बैठक का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें राजा पटेरिया अपने संबोधन में कहते सुनाई दे रहे हैं – मोदी इलेक्शन ख़त्म कर देगा। जाति, धर्म और भाषा के आधार पर बांट देगा। संतों का, आदिवासियों का, अल्पसंख्यकों का भावी जीवन खतरे में हैं। संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहो, इन द सेन्स उनको हराने के लिए काम करो।

[dgv_vimeo_video id=”780637829″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews