सलामत रहेंगी सिपाही की मूछें, निलंबन वापस

सलामत रहेंगी सिपाही की मूछें, निलंबन वापस

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अजीब किस्म की मूछें रखने का खामियाजा भुगतने वाले सिपाही राकेश राणा का निलंबन वापस (constable rakesh rana’s suspension back) हो गया है। उन्हें तत्काल अपनी आमद दर्ज कराने यानि ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। निलंबन के बाद राकेश राणा का मामला सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गया था। गृह मंत्री तक ये मामला पहुँच गया था। निलंबन के बाद सिपाही राकेश राणा ने भी कहा कि निलंबन स्वीकार करूँगा लेकिन मूछें नहीं कटवाऊंगा।

एमटी पूल पुलिस मुख्यालय भोपाल में विशेष पुलिस महानिदेशक को-ऑपरेटिव फ्रॉड और लोक सेवा गारंटी के वाहन पर चालक के रूप में कार्यरत सिपाही 1555 राकेश राणा को सहायक पुलिस महानिरीक्षक प्रशांत शर्मा 7 जनवरी 2022 को एक आदेश निकालकर निलंबित कर दिया था।

ये भी पढ़ें – MP Weather: इन जिलों में आज बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट, कोहरे-शीतलहर के भी आसार

सहायक पुलिस महानिरीक्षक को-ऑपरेटिव फ्रॉड और लोक सेवा गारंटी द्वारा दिए गए आदेश में कहा गया था कि इस आरक्षक चालक का टर्न ऑऊट चेक करने पर पाया गया कि उसके बाल बढ़े हुए हैं और मूछ अजब डिजाइन से गले पर हैं जिससे टर्नआउट अत्याधिक भद्दा दिख रहा है।

ये भी पढ़ें – खुलेआम पैसे की बर्बादी, लापरवाह अधिकारी, कोई कैसे कहे I Love Dabra

आरक्षक चालक राकेश राणा को अपने टर्नआउट को ठीक रखने के लिए बाल और मूछ उचित ढंग से कटवाने के निर्देश दिए गए लेकिन उक्त आरक्षक द्वारा उपरोक्त आदेश का पालन नहीं किया गया और बाल और मूछ जस के तस बनाए रखने की हठ की गई जो यूनिफार्म सेवा में अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है और इस कृत्य का अन्य कर्मचारियों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसलिए उक्त आरक्षक राकेश राणा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

ये भी पढ़ें – Jabalpur News: इमरती देवी के बयान पर लखन घनघोरिया का तंज़

मूछों के कारण एक पुलिस आरक्षक के निलंबन की खबर सोशल मीडिया की सुर्खिया बन गई।  सोशल मीडिया यूजर्स ने कैप्टन अभिनंदन और उत्तरप्रदेश के डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार की फोटो के साथ राकेश राणा की फोटो लगाकर वायरल की जिसमें तीनों की मूछें एक सी थी और निलंबन का विरोध जताया।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना महंगा, चांदी की चमक कमजोर, ये है ताजा रेट

उधर निलंबित होने के बाद सिपाही राकेश राणा का बयान सामने आया कि मूछें मेरी शान है , मैं राजपूत समाज से हूँ, ये मेरे स्वाभिमान की बात है। उन्होंने कहा कि मूछें नहीं कटवाऊंगा। अब पुलिस उप महानिरीक्षक (कार्मिक)ने एक आदेश निकालकर राकेश राणा का निलंबन इस आधार पर वापस कर लिया कि ये आदेश सक्षम प्राधिकारी जारी नहीं किया गया था।

[dgv_vimeo_video id=”664169731″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews