Hindi News

MP Corona: फिर बढ़े कोरोना के मामले, आज फिर 19 केस, इन जिलों की हालत गंभीर

Written by:Kashish Trivedi
Published:
Last Updated:
MP Corona: फिर बढ़े कोरोना के मामले, आज फिर 19 केस, इन जिलों की हालत गंभीर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) में त्यौहारी मौसम की भीड़ को देखते हुए एक बार फिर से संक्रमण की रफ्तार में तेजी देखी जा रही है। लगातार आ रहे कोरोना (Corona) के मामले शासन प्रशासन के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। 26 अक्टूबर को मध्यप्रदेश में Corona विस्फोट हुआ था। जहां 27 अप्रैल के सामने आए थे। इसके बाद 27 अक्टूबर को भी मामले में बड़ी वृद्धि देखी गई थी।

27 अक्टूबर को प्रदेश में 20 एक्टिव केस (active case) मिले थे। वही आज प्रदेश में एक बार फिर से 19 के सामने आए हैं। इंदौर भोपाल की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। इंदौर में जहां 8 नए मामले सामने आए हैं। वहीं राजधानी भोपाल में 5 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 115 पहुंच गई है।

Read More: Drugs से प्रतिबंध हटाने के बयान पर बोले Narottam- पीढ़ी को बर्बाद करने की साजिश

हालांकि राहत की बात यह है कि प्रदेश में 12 लोग ठीक होकर अपने घर वापस लौटे हैं। संक्रमण की दर जहां 0.02% रिकॉर्ड की गई है। वहीं रिकवरी रेट बढ़ कर 98.60% पहुंच गया है। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में 24 घंटे में 19 नए मामले सामने आए हैं जबकि 12 लोग ठीक होकर अपने घर वापस लौटे हैं।

रिकवरी रेट 98.6 रिकॉर्ड की गई है। जबकि प्रदेश में कोरोना के 57, 872 टेस्ट किए गए हैं। वही पिछले 48 घंटों में इंदौर में 17 नए केस मिले है, नए वैरिएंट AY-4 ने भी टेंशन को बढ़ा दिया है।राजधानी भोपाल की बात करें तो वर्तमान में 36 एक्टिव केस है, जिसमें 12 बार 4 से ज्यादा केस और दो बार 11 पॉजिटिव मिले है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews