भोपाल में फिर कोरोना विस्फोट, प्रदेश में 192 नए पॉजिटिव केस

भोपाल में फिर कोरोना विस्फोट, प्रदेश में 192 नए पॉजिटिव केस

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) बेकाबू होता जा रहा है| अब तक इंदौर (Indore) से सर्वाधिक मामले सामने आ रहे थे| लेकिन जून महीने की शुरुआत से ही भोपाल (Bhopal) में लगातार कोरोना विस्फोट हो रहे हैं| गुरूवार को भोपाल में 85 नए पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है| राजधानी में बिगड़ती स्थिति चिंतजनक हो गई है| प्रदेश में 192 नए मामले सामने आये हैं, जिन्हे मिलकर अब कुल संक्रमित लोगों की संख्या 10241 हो गई है।

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में मध्यप्रदेश में 7971 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 34 रिजेक्ट हो गए। वहीं 7779 नेगेटिव और 192 पॉजिटिव निकले। गुरूवार को 4 मरीजों की मौत के साथ प्रदेश में कोरोना से मृतकों की संख्या 431 हो गई है| वहीं 150 मरीजों के डिस्चार्ज के साथ कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 7042 और अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 2768 है।

भोपाल में 85 पॉजिटिव पाए गए। यहां अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 543 हो गई है। वहीं इंदौर में 41 उज्जैन में 14 मुरैना में 6 अशोकनगर में 8 ग्वालियर में 5 भिंड में 4 नीमच, खरगोन, शिवपुरी, टीकमगढ़ में ३-३ नए पॉजिटिव केस सामने आये हैं| 28 जिलों में कोई नया केस नहीं मिला है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews