राजधानी भोपाल में कोरोना का कहर, 72 नए पॉजिटिव मिले

bhopal

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है| प्रदेश में मंगलवार को एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा 798 कोरोना संक्रमित मिले। इससे पहले सोमवार को भी 575 पॉजिटिव मिले थे। इधर राजधानी भोपाल में भी स्थिति गंभीर बनी हुई है| बुधवार को भोपाल में कोरोना के 72 नए मरीज मिले|

भोपाल में आज 72 कोरोना के मरीज मिले हैं| यह कोरोना मरीज़ ईदगाह हिल्स, श्यामला हिल्स, जवाहर चौक, ऐशबाग समेत अलग-अलग इलाकों से मिले हैं| नए संक्रमितों में मीडिया कर्मी भी शामिल है| एक सांध्य दैनिक अखबार के वरिष्ठ संपादक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है| शाहिद कालोनी करोंद से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है| वहीं ऐशबाग स्टेडियम से 3 लोग कोरोना संक्रमित निकले| एलआईजी गीतांजलि कॉम्प्लेक्स से दो, पलक होटल रायसेन रोड से एक व्यक्ति, अरेरा कालोनी से एक, शीतल धाम होशंगाबाद रोड से दो और एसआरजी कैम्पस अवधपुरी से तीन लोग कोरोना संक्रमित निकले| प्रेमपुरा भदभदा रोड से एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है|

राहत की खबर है कि बुधवार को भोपाल में 45 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा रहे हैं। भोपाल में अब कुल संक्रमितों की संख्या 3853 हो गई है| वहीं 2798 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं| यहां अब तक कुल मौत 125 हो गई है और कुल ऐक्टिव केस 930 है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews