
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश में कोरोना को लेकर लगाई गई पाबंदिया फिलहाल जारी रहेगी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार कोरोना संक्रमण की समीक्षा बैठक में फैसला लिया है। बैठक में प्रदेशभर की स्थिति का आकलन करने के बाद मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए, उन्होंने कहा की कोरोना संक्रमण की रफ्तार में भले ही कमी आई है लेकिन फिलहाल प्रदेश में जारी पाबंदियाँ अभी लागू रहेगी।
यह भी पढ़े.. एनजीटी ने चार जिलों के कलेक्टर को जारी किया नोटिस
मध्य प्रदेश में भी कोरोना की दूसरी लहर से हुई तबाही को देखते हुए तीसरी लहर से पहले ही सरकार ने कड़े कदम उठाते हुए निर्देश जारी किए थे, माना जा रहा है कोरोना की तीसरी लहर को रोकने में सरकार के यही उपाय कारगर साबित हुए, फिलहाल प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में आई कमी के बाद मुख्यमंत्री शिवराज के निर्देश पर प्रदेश में 1 फरवरी से कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूल खोल दिए हैं। इसके बाद आंगनबाड़ी केंद्रों को भी खोल दिया गया है। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी कलेक्टर्स को निर्देश जारी कर दिए हैं।
यह भी पढ़े.. आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सीएम शिवराज सिंह का बड़ा तोहफा, ऐसे मिलेगा लाभ
वही प्रदेश सरकार ने संकेत दिए हैं कि यदि कोरोना को लेकर यही स्थिति बनी रही, तो पाबंदियां जल्द ही कम की जा सकती हैं। लेकिन फिलहाल प्रदेश में कोरोना के तहत जारी पाबंदिया लागू रहेगी, प्रदेश में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक का नाइट कर्फ्यू जारी है, वही प्रदेश में फिलहाल शादी समारोह में 250 लोग ही शामिल हो सकते हैं। वही किसी शव यात्रा में सिर्फ 50 लोग ही शामिल हो सकते हैं। प्रदेश मे फिलहाल सभी प्रकार के मेले धार्मिक और व्यावसायिक प्रतिबंधित किए गए। रैली और जुलूस पर रोक लगाई गई है। राजनीति, सांस्कृतिक, धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक, मनोरंजन आदि आयोजनों में 250 व्यक्तियों की सीमा तय की गई। बंद हॉल में 50 हाल की क्षमता से 50 प्रतिशत से कम उपस्थिति के ही आयोजन की शर्त लागू की गई। खेलकूद संबंधी गतिविधियों के लिए स्टेडियम की क्षमता के 50 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति पर रोक लगाई। दर्शकों को बैन किया। थिएटर, सिनेमा हॉल, जिम, स्विमिंग पूल, स्टेडियम, क्लब, कोचिंग क्लासेस, स्कूल-कॉलेज, मॉल, दुकान पर जाने के लिए दोनों डोज का सर्टिफिकेट अनिवार्य किया। यदि कोई व्यक्ति बिना मास्क के घूमता मिले, तो उसके खिलाफ जुर्माना की कार्रवाई की जाए।
फिलहाल यह राहत देती खबर है कि देश के साथ साथ मध्य प्रदेश में भी फरवरी महीने में कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। आज 4 फरवरी 2022 को आई रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे में 6516 नए कोरोना पॉजिटिव और 9 की मौत दर्ज की गई है, जिसके बाद MP में एक्टिव केसों की संख्या 51 हजार के पार गई है। राहत की बात ये है कि 8451 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे है। वर्तमान में संक्रमण दर 8.25% के आसपास और रिकवरी रेट 90.81% बना हुआ है।
