मध्यप्रदेश में कोरोना का सबसे बड़ा ब्लास्ट, आज निकले 1226 नए पॉजिटिव

मध्यप्रदेश में कोरोना का सबसे बड़ा ब्लास्ट, आज निकले 1226 नए पॉजिटिव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) का प्रकोप निरंतर जारी है। रोज बड़ी संख्या में प्रदेश भर में मरीज निकलते जा रहें है। प्रदेश में आज कोरोना ने अपने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। आज एक ही दिन में कोरोना के 1226 नए मामले आए है। यह पहला मौका है जब प्रदेश में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज मिले है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के 26 जिलों में कोरोना का आंकड़ा डबल डिजिट में पाया गया है, वहीं पहली बार एक साथ चार जिलों में आंकड़ा तीन डिजिट में है। प्रदेश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 51866 हो गई है।

39399 लोग कोरोना से हुए स्वास्थ्य
स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटो में पहली बार रिकॉर्ड 24684 सैंपलों की जांच की गई, जिसमे से 23458 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 1226 लोग संक्रमित पाए गए है। वहीं 130 लोगों की रिपोर्ट को रिजेक्ट कर दिया गया है। 872 लोग स्वास्थ्य हो कर वापस घर पहुंचे है। अब तक पूरे प्रदेश से कुल 39399 लोग कोरोना से स्वास्थ्य हो चुके है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में 21 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है, इसे मिला कर अब तक प्रदेश में कुल 1206 लोगों कोरोना से अपनी जान गवां चुके है। वहीं प्रदेश में अब कुल 11261 एक्टिव केस है।

यहां मिले इतने पॉजिटव केस
पिछले 24 घंटो में सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस इंदौर जिले में निकले है यहां 181 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद ग्वालियर में 159 संक्रमित निकले है। भोपाल में 135 नए लोग संक्रमित पाए गए है। जबलपुर में 111, बैतूल में 48 कोरोना संक्रमित पाए गए है। खरगौन में 39, दतिया में 33, अनूपपुर में 32 और राजगढ़ में 30 संक्रमित समेत पूरे प्रदेश में 1226 नए मरीज पाए गए है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews