पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार पर नपे सीएमओ, आयुक्त ने किया सस्पेंड

पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार पर नपे सीएमओ, आयुक्त ने किया सस्पेंड

भोपाल| डेस्क रिपोर्ट| प्रधानमंत्री आवास योजना में सामने आये भ्रष्टाचार के मामले में सीधी जिले की मझौली नगर परिषद के सीएमओ पर गाज गिरी है| गुरूवार को आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास ने उन्हें निलंबित कर दिया है| इस सम्बन्ध में आदेश जारी किये गए हैं|

आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास निकुंज श्रीवास्तव ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद मझौली प्रभात वरकड़े को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वरकड़े को प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार एवं अनियमितता के आरोप में निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि में श्री वरकड़े का मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय नगरीय प्रशासन एवं विकास जबलपुर रहेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews