MP WEATHER: 2 दिन और आंधी-बारिश का दौर, छाए रहेंगे बादल, आज 11 जिलों में अलर्ट, 9 मई से फिर बदलेगा मौसम

MP Weather: 9 मई से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और फिर गर्मी का असर तेज होगा। आने वाले दिनों में पांच डिग्री तक तापमान बढ़ने की संभावना है।
MP weather

पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवात और ट्रफ के प्रभाव से मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम के दो रुप देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की स्थिति बनी हुई है वहीं दूसरी तरफ भोपाल-इंदौर समेत प्रदेश के कई जिलों में गर्मी का असर बना हुआ है।

गुरुवार को 11 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इनमें ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज जिले शामिल हैं। बुधवार (6 मई 2026) पूर्वी जिलों में 7 डिग्री तक और पश्चिमी इलाकों में 6.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। तक नीचे आया। नरसिंहपुर, खरगोन, रतलाम व खंडवा को छोड़कर लगभग सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो 8 मई तक मौसम का मिजाज यूही रहेगा, लेकिन 9-10 मई को फिर तापमान बढ़ने से गर्मी अपना असर दिखाएगी। इस दौरान तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। दिन का तापमान फिर 42 से 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़, नर्मदापुरम, रतलाम, नीमच और मंदसौर में सूरज के तेवर भी सख्त रह सकते हैं। 10 मई से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के भी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है, जिसका असर 12-13 मई से देखने को मिल सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews