दतिया उप चुनाव परिणाम पर बोले सीएम डॉ मोहन यादव, जनता का फैसला शिरोधार्य, आने वाले चुनाव में ज्यादा ताकत से लड़ेंगे और जीतेंगे

मीडिया ने जब आशुतोष तिवारी से उनकी हार पर प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने कहा मैं जनादेश को हाथ जोड़कर स्वीकार करता हूँ, हम पार्टी स्तर पर हार की समीक्षा करेंगे।
CM Dr. Mohan Yadav

CM Dr. Mohan Yadav

मध्य प्रदेश के दतिया में हुए उप चुनाव में कांग्रेस अपनी सीट बचाने में कामयाब रही, कांग्रेस के प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी टीवी को 6029 वोटों से हराकर चुनाव जीत लिया, इस हार पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा जनता का फैसला हम शिरोधार्य करते हैं, अगले चुनाव में और ज्यादा ताकत से लड़ेंगे और जीतेंगे।

दतिया उप चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंकी, भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री से लेकर सरकार के मंत्री , केंद्रीय मंत्री तक आशुतोष तिवारी के पक्ष में प्रचार करने आये लेकिन सीट निकालने में कामयाब नहीं रहे उधर कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष सहित पूर्व मंत्री विधायकों में मोर्चा संभाला और अपनी सीट को बचा लिया।

सीट हारे लेकिन जनता ने पिछली बार से अधिक वोट दिए   

भाजपा की हार के बाद सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएँ शुरू हो गई है, मीडिया ने सीएम डॉ मोहन यादव से उनकी प्रतिक्रिया ली, मुख्यमंत्री ने कहा दतिया चुनाव में कांग्रेस की सीट कांग्रेस के पास है लेकिन हमें पिछले विधानसभा चुनाव से हमें इस बार 1700 वोट ज्यादा हासिल किये।

जनता का फैसला शिरोधार्य है : सीएम 

उन्होंने कहा भाजपा ने लोकसभा चुनाव में सभी 29 सीटें जीतीं , विधानसभा के उप चुनाव में हमें अपनी बुधनी सीट जीती और कांग्रेस की अमरवाड़ा सीट भी भाजपा ने जीती, हमें राज्यसभा की तीनों सीटें जीतकर इतिहास बनाया लेकिन मैं कहना चाहता हूँ कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का अधिकार है  हमने अपनी बात रखी कांग्रेस ने अपनी, जनता ने जो निर्णय दिया वो शिरोधार्य है अगले चुनाव में और ताकत से लड़ेंगे और जीतेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews