दतिया उपचुनाव में हार की समीक्षा के लिए दो सदस्यीय समिति गठित, CM हाउस में हुआ मंथन, भितरघातियों पर होगा एक्शन

उपचुनाव के परिणामों की समीक्षा के लिए गठित दो सदस्यीय समिति चुनाव से जुड़े जिम्मेदार पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर चुनाव परिणाम के कारणों का विश्लेषण करेगी।
CM Dr. Mohan Yadav

CM Dr. Mohan Yadav

दतिया विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद भाजपा ने मंथन शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित बैठक में सरकार और संगठन के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में उपचुनाव के नतीजों की समीक्षा के साथ हार के कारणों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दो सदस्यीय समिति का गठन किया है जो हार के कारणों की समीक्षा करेगी।

दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को मिली हार के बाद आज सीएम हाउस में एक बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में दतिया प्रभारी एवं उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, धर्मेंद्र लोधी, तुलसी सिलावट, दिलीप जायसवाल, राकेश शुक्ला और नरेंद्र शिवाजी पटेल और विधानसभा उपचुनाव सांसद प्रभारी भारत सिंह कुशवाहा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल हुए।

जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर चर्चा

जो ख़बरें सामने आई उसके मुताबिक बैठक में दतिया उपचुनाव में पार्टी की हार के कारणों की समीक्षा की गई। स्थानीय संगठन और जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर वहां मौजूद नेताओं ने अपनी अपनी बात रखी। बताया जा रहा है  कि दतिया भाजपा जिला अध्यक्ष समेत नगर पालिका के 15 से 20 पार्षदों की भूमिका पर भी सवाल उठे।

आशुतोष तिवारी ने रखे भितरघात के सबूत 

भरोसेमंद सूत्रों की माने तो आशुतोष तिवारी ने प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के सामने भितरघातियों से जुड़े सबूत रखे कहा जा रहा है कि उनकी तरफ से कुछ ऑडियो रिकार्डिंग भी सौंपी गई हैं, चर्चा के बाद प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दो सदस्यीय समिति के गतःन की घोषणा की जो हार के कारणों की समीक्षा करेगी, समिति में प्रदेश महामंत्र गौरव रणदीवे एवं वरिष्ठ नेत अंबाराम कराड़ा को सदस्य बनाया गया है।

दतिया सीट पर BJP को मिली शिकस्त 

गौरतलब है कि सोमवार 3 अगस्त को आये दतिया उप चुनाव के परिणाम से भितरघात की चर्चाओं को बल मिला है, प्रदेश नेतृत्व के पास इस बात की शिकायतें चुनाव प्रचार के दौरान भी सामने आई थी लेकिन संगठन अपना फोकस सीट निकालने पर बनाये हुए थे लेकिन परिणाम कांग्रेस के पक्ष में गया और घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6000 से अधिक वोटों से हरा दिया।

परिणामों की समीक्षा हेतु दो सदस्यीय समिति गठित

दतिया प्रभारी जगदीश देवड़ा बैठक में हुए शामिल

आशुतोष तिवारी भी बैठक में शामिल 

आशुतोष तिवरी के पास भितरघात के प्रमाण 

पार्षदों ने पार्टी प्रत्याशी के विरोध में किया काम 

जिला अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी पर गिरेगी गाज! 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews