Hindi News

एमपी उप चुनाव में कांग्रेस के जीत के दावों पर राजेंद्र शुक्ला ने ली चुटकी, बोले- हरियाणा का ताजा उदाहरण सबके सामने है

Written by:Atul Saxena
Published:
Last Updated:
कांग्रेस द्वारा हारने के बाद ईवीएम को दोष देने के सवाल पर डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ये जब जब हारते हैं ऐसे ही ईवीएम पर सवाल उठाते हैं,और जीतते हैं तो खामोश हो जाते हैं ये इनकी मानसिकता है हम चाहते इनकी मानसिकता ऐसी ही बने रहे और ये ऐसे ही हारते रहें।
एमपी उप चुनाव में कांग्रेस के जीत के दावों पर राजेंद्र शुक्ला ने ली चुटकी, बोले- हरियाणा का ताजा उदाहरण सबके सामने है

MP by-election 2024: मध्य प्रदेश की विजयपुर और बुधनी विधानसभा सीट पर उप चुनाव होना है इसे लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों की तैयारियां तेज हो चुकी हैं, कांग्रेस ने प्रत्याशी चयन के लिए समिति बना दी है वहीं भाजपा में भी वरिष्ठ नेतृत्व प्रत्याशियों को लेकर कभी भी घोषणा कर सकता है, इस बीच कांग्रेस दावा कर रही है कि दोनों सीटें वे ही जीतेंगे, कांग्रेस के दावों पर भाजपा ने चुटकी ली है और तंज कसा है।

मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने कांग्रेस के जीत के दावों से जुड़े सवाल पर जवाब देते हुए मीडिया से कहा कि वे तो हमेशा यही कहते हैं लेकिन होता क्या है ये पूरा देश जानता है, कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अभी ताजा उदाहरण हरियाणा ही है, यहाँ भी जीत का दावा किया था लेकिन हुआ क्या? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रभाव कितना गहरा है ये वहां की जनता ने दिखा दिया।

Dr. Narottam Mishra ने कांग्रेस को डूबता जहाज बताया 

उधर पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस डूबता जहाज है, भाजपा ने जैसे हरियाणा में बहुमत हासिल किया वैसे ही महाराष्ट्र में भाजपा के गठबंधन की सरकार बनेगी, कांग्रेस द्वारा हारने के बाद ईवीएम को दोष देने के सवाल पर डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ये जब जब हारते हैं ऐसे ही ईवीएम पर सवाल उठाते हैं,और जीतते हैं तो खामोश हो जाते हैं ये इनकी मानसिकता है हम चाहते इनकी मानसिकता ऐसी ही बने रहे और ये ऐसे ही हारते रहें।

 

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !