डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का इस्तीफा स्वीकार, कांग्रेस घोषित कर चुकी आमला से प्रत्याशी, विवेक तन्खा बोले -आगे के रास्ते के बारे में सोचें निशा

Deputy Collector Nisha Bangre Resignation accepted

Deputy Collector Nisha Bangre Resignation accepted : राज्य शासन ने डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है, शासन ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं इस्तीफा स्वीकार किये जाने के आदेश के अलावा शासन ने निशा बांगरे के खिलाफ जारी विभागीय जांच के बारे में भी आदेश जारी कर दिया है,  उधर निशा जिस आमला सीट से चुनाव लड़ना चाहती है उस सीट पर कल ही कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित किया है, वरिष्ठ वकील एवं कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने इसे किसी महिला अधिकारी की जीत नहीं नारी शक्ति की जीत बताया है, उन्होंने ट्वीट किया – अब निशा को अपनी आगे का रास्ता के बारे में सोचना पड़ेगा।

विवेक तन्खा ने शेयर किये शासन के आदेश, लिखा ये नारी शक्ति की जीत  

निशा बांगरे के वकील विवेक तन्खा ने शासन के दोनों आदेश अपने ट्विटर पर पोस्ट किये हैं, उन्होंने ट्वीट किया – मप्र शासन ने सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के आदेश के पालन में निशा बांगरे का त्याग पत्र स्वीकार कर लिए। विभागीय इनक्वायरी भी समाप्त कर दी सेंसर के साथ। अब निशा को अपनी आगे का रास्ता के बारे में सोचना पड़ेगा। कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार अमला बैतूल से एक दिन पूर्व घोषित कर चुकी है।यह कोई महिला अधिकारी की जीत नहीं है। यह नारी शक्ति की जीत है। शिवराज जी और उनके मुख्य सचिव ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी की निशा का त्याग पत्र स्वीकार ना हो। विजयदशमी के दिन आदेश हस्ताक्षरित हुआ। सत्य की जीत हुई।

निशा बांगरे ने कोर्ट के आदेश के बाद कल GAD को लिखा था पत्र 

आपको बता दें कि निशा बांगरे ने सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव को कल 23 अक्टूबर को पत्र लिखकर कहा था कि आज शाम तक उनके इस्तीफे के निर्णय से उन्हें अवगत कराया जाए क्योंकि उन्हें जल्द ही चुनाव के लिए नामांकन भरना है, ऐसे में विभाग शीघ्र फैसला बताए। बता दें कि हाई कोर्ट ने GAD को आज शाम तक निशा बांगरे के इस्तीफे पर निर्णय लेने हेतु आदेशित किया था जिसके बाद शासन ने इस्तीफा स्वीकार किये जाने का आदेश जारी कर दिया लेकिन शासन का आदेश आने से पहेल ही कांग्रेस ने आमला सीट से मनोज मालवे को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews