रक्षाबंधन पर पीएम मोदी का बड़ा तोहफा, घरेलू LPG सिलेंडर 200 रुपये सस्ता हुआ, सीएम शिवराज ने दिया धन्यवाद

रक्षाबंधन पर पीएम मोदी का बड़ा तोहफा, घरेलू LPG सिलेंडर 200 रुपये सस्ता हुआ, सीएम शिवराज ने दिया धन्यवाद

LPG Cylinder  Price, PM Modi gave Rakhi gift to sisters : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन से एक दिन पहले देश की महिलाओं यानि अपनी बहनों को एक बड़ा तोहफा दिया है, कैबिनेट की बैठक में एक बड़ा फैसला लेते हुए  प्रधानमंत्री ने घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 200/- रुपये कम कर दी, यानि अब घरेलू गैस सिलेंडर 200 रुपये सस्ता मिलेगा, नए रेट 30 अगस्त यानि कल यानि रक्षाबंधन के दिन से ही लागू होंगे।

दिल्ली में 903 रुपए और भोपाल में 908.50 रुपये कीमत 

आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा आज मंगलवार को घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दामों में की गई 200 रुपए की कटौती की घोषणा के बाद दिल्ली में इसकी कीमत 1103 रुपए से घटकर 903 रुपए, मुंबई में 1102. 50 रुपये से घटकर 902.50 रुपये, जयपुर में 1106.50 रुपये से घटकर 906.50 रुपये, भोपाल में 1108.50 रुपये से घटकर 908.50 रुपये हो गई।

200 रुपये की कटौती का लाभ सभी LPG उपभोक्ताओं को 

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर बताया कि इस कटौती का लाभ सभी गैस उपभोक्ताओं (33 करोड़) को मिलेगा, इसमें उज्ज्वला योजना के उपभोक्ता भी शामिल हैं,  उज्ज्वला योजना को पहले से 200 रुपये की सब्सिडी मिल रही थी, अब इस फायदे को जोड़ दिया जाए तो उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं को कुल 400 रुपये का फायदा होगा।

पीएम मोदी ने कहा – मेरी हर बहन खुश रहे, स्वस्थ रहे, सुखी रहे, ईश्वर से यही कामना है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा – रक्षाबंधन का पर्व अपने परिवार में खुशियां बढ़ाने का दिन होता है। गैस की कीमतों में कटौती होने से मेरे परिवार की बहनों की सहूलियत बढ़ेगी और उनका जीवन और आसान होगा। मेरी हर बहन खुश रहे, स्वस्थ रहे, सुखी रहे, ईश्वर से यही कामना है।

MP सीएम शिवराज ने कहा – फैसला नेतृत्व की संवेदनशीलता तथा सहृदयता को दर्शाता है

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया – रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देश की सभी बहनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बड़ी सौगात दी है। सभी उपभोक्ताओं के लिए घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कटौती का फैसला नेतृत्व की संवेदनशीलता तथा सहृदयता को दर्शाता है। यह राहत पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मार्च, 2023 में प्रदान की गई 200 रुपये की सब्सिडी के अतिरिक्त होगी। इस प्रकार, लगभग 10.35 करोड़ बहनों को 700 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। साथ ही ‘उज्ज्वला योजना’ के तहत बहनों को 75 लाख नए एलपीजी कनेक्शन देने की मंजूरी भी दी गई है। इस अभूतपूर्व निर्णय के लिए मैं आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews