राजधानी पर ड्रोन की कड़ी नजर, Lockdown तोड़ने पर 50 से ज्यादा के खिलाफ कार्रवाई

राजधानी पर ड्रोन की कड़ी नजर, Lockdown तोड़ने पर 50 से ज्यादा के खिलाफ कार्रवाई

भोपाल

राजधानी भोपाल (bhopal) में शनिवार को लॉकडाउन (lockdown) के पहले दिन शहर के अधिकांश हिस्सों में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोग लॉकडाउन का पालन करते पाए गए। इसके लिए पुलिस प्रशासन (police) ने चुस्त व्यवस्था की है और शहर भर में लगभग 200 स्थानों पर नाकाबंदी की गई है। इसी के साथ आसमान से भी शहर पर नजर रखी जा रही है और 8 ड्रोन (drone) की मदद से शहर के अलग अलग स्थानों पर एरियल व्यू (aerial view ) के से जायज़ा लिया जा रहा है। इससे पहले लॉकडाउन के प्रथम फेज़ में भी ड्रोन ने शहर की निगरानी की थी।

शनिवार को लॉकडाउन के दौरान सकड़ों पर कुछ वाहन देखे गए, इनमें से ज्यादातर अनिवार्य सेवाओं के तहत ही बाहर निकले थे लेकिन अनावश्यक रूप से बाहर निकलने वालों पर पुलिस की कड़ी नज़र रही। पहले दिन पुलिस ने शाम तक पचास से ज्यादा लोगों पर लॉकडाउन के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की, जिनमें से कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया और कुछ वाहनों को जब्त भी किया गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews