MP News- रोजगार को लेकर वन मंत्री विजय शाह का बड़ा ऐलान

नेशनल पार्क विजय शाह

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। नया साल मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के लिए सौगातें लेकर आया है।आने वाले दिनों में रोजगार के अवसर खुलने वाले है। शिवराज सरकार (Shivraj Government) में वन मंत्री विजय शाह (Forest Minister Vijay Shah) ने बड़ा ऐलान किया है कि 26 जनवरी (26 January) के पहले प्रदेश के 5 नेशनल पार्कों (5 National Parks) में 5 हजार लोगों को रोजगार (Employment) से जोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़े.. VIDEO VIRAL: MP में चरणवंदना का सिलसिला जारी, थाना प्रभारी ने छूए वनमंत्री विजय शाह के पैर

दरअसल, नए साल पर शिवराज सरकार में वन मंत्री कुंवर विजय शाह सिवनी जिले (Seoni District) में स्थित पेंच नेशनल पार्क कर्माझिरी परिक्षेत्र में नवीन कुम्भापानी-टिकाड़ी बफर मार्ग का शुभारंभ करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने कहा कि ‘बफर में सफर” परियोजना में सफारी मार्ग की शुरूआत होने से पेंच के कर्माझिरी गेट पहुँचने वाले पर्यटक (Tourist) दिन-रात की सफारी का लुत्फ उठा सकेंगे।वन विभाग (Forest Department) स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन की तलाश में कोर एरिया के साथ ही बफर क्षेत्र में भी पर्यटन गतिविधि संचालित कर रोजगार उपलब्ध करवायेगा।

वन मंत्री कुंवर शाह ने कहा कि 26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस (Republic Day) के पहले मध्यप्रदेश के 5 नेशनल पार्कों में 5 हजार लोगों को किसी ना किसी तरीके से रोजगार से जोड़ा जाएगा। इससे गरीब आदिवासी के अधिकारियों का हनन नहीं होगा बल्कि वन अधिकार सुरक्षित रखेंगे।पहले की तरह वे वनोपज एकत्रित कर सकेंगे, जानवर को वनों में चरा सकेंगे। स्थानीय लोगों को गाइड, जिप्सी ड्रायवर के तौर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़े.. Employment News: नए साल में बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, 5 हज़ार लोगों को मिलेगा रोजगार

वही उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि  कर्माझिरी की शांताबाई, जो अपने घर में ही होटल संचालित कर आज बेहतर जीवन-यापन कर रही हैं, वैसे ही अन्य ग्रामीण भी रोजगार सृजन की पहल में सक्रिय रूप से सहभागी होकर होटल, सफारी वाहन संचालन की गतिविधियों के साथ गाइड के रूप में सेवा देकर टाइगर रिजर्व (Tiger Reserve) से जुड़ें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews