VIDEO VIRAL: MP में चरणवंदना का सिलसिला जारी, थाना प्रभारी ने छूए वनमंत्री विजय शाह के पैर

VIDEO VIRAL: MP में चरणवंदना का सिलसिला जारी, थाना प्रभारी ने छूए वनमंत्री विजय शाह के पैर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पिछली कमलनाथ सरकार (Kamal Nath Government) में सुर्खियों में रहा चरणवंदना कल्चर अब शिव ‘राज’ में भी हावी होने लगा है।  दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी शिवराज कैबिनेट मंत्री के पैर छूते नजर आ रहा है। वीडियो के वायरल होने पर जहां बीजेपी में हलचल मच गई है, वही कांग्रेस ने मौके को लपकते हुए अधिकारियों की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए है।इधर उपचुनाव से पहले इस घटनाक्रम ने सियासी गलियारों में भी हलचल तेज कर दी है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बरही टीआई शंकर सिंह (Ti shankar singh) प्रदेश सरकार के वन मंत्री विजय शाह (Forest Minister Vijay Shah) के पैर छूते नजर आ रहे है। ये वीडियो कटनी जिले के बरही वन परिक्षेत्र बगदरा ग्राम का है जहां वनमंत्री विजय शाह और विजयराघवगढ़ बीजेपी विधायक संजय पाठक दौरे के लिए पहुंचे थे।इस दौरान मंत्री जी को आता देख टीआई ने पैर छूए और आर्शाीवाद लिया। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कांग्रेस नेता रामनिवास रावत ने इस वीडियो को लेकर तंज कसा है। रावत ने ट्वीट कर लिखा है कि मध्यप्रदेश में खाकी वर्दी में मंत्री की चरण वंदना। प्रदेश सरकार के वन मंत्री विजय शाह के पैर छूते थाना प्रभारी। जनता कैसे इन अधिकारियों से निष्पक्षता की उम्मीद रख सकती है?

बता दे कि इससे पहले पिछली कमलनाथ सरकार में चरणवंदना के कई वीडियो वायरल हुए थे, जिस पर बीजेपी ने कांग्रेस की जमकर घेराबंदी की थी, अब चुंकी प्रदेश में शिवराज सरकार है, बावजूद इसके चरणवंदना का कल्चर समाप्त होने का नाम नही ले रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews