मध्य प्रदेश को लेकर ये क्या बोल गए कमलनाथ, वीडी शर्मा के लिए भी कही बड़ी बात, सीएम आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि कार्यकारिणी का गठन आसान काम नहीं है मध्य प्रदेश एक प्रदेश नहीं है ये चार प्रदेशों का एक प्रदेश है ऐसा देश में और कोई प्रदेश नहीं है।
Kamalnath

MP News : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज भोपाल प्रवास के दौरान अपने सरकारी आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, वे मुख्यमंत्री आवास भी पहुंचे वहां उन्होंने सीएम डॉ मोहन यादव के पिता पूनमचंद की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और मुख्यमंत्री को सांत्वना दी।

मीडिया से बात करते हुए कमलनाथ ने कई सवालों के जवाब दिए, उज्जैन से बीच सड़क पर दुष्कर्म के वायरल वीडियो से जुड़े सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ये केवल उज्जैन का मामला नहीं है मध्य प्रदेश के हर जिले में महिलाओं के साथ अपराध हो रहे हैं, प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।

वीडी शर्मा जनता नहीं हैं 

कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में लूट, हत्या, रेप जैसी वारदात आम बात हो गई है सरकार को इसपर लगाम लगानी चाहिए, उज्जैन मामले को लेकर कांग्रेस के रिएक्शन पर वीडी शर्मा के पलटवार पर कमलनाथ ने कहा कि वीडी शर्मा अपनी बात कहते रहें वो जनता नहीं हैं, प्रदेश की जनता सब देख रही है।

नेताओं की नाराजगी पर दिया ये जवाब 

हरियाणा में कांग्रेस के टिकट वितरण और आम आदमी के गठबंधन के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि टिकटों के टाइम नेता नाराज होते हैं अब ये हमारा काम हैं कि उन्हें कैसे मनाएं कैसे ठंडा करें, और ये हम करेंगे, मध्य पदेश में कांग्रेस की कार्यकारिणी के गठन में हो रही देरी के सवाल पर कमलनाथ में बड़ा ही मजेदार जवाब दिया।

MP चार प्रदेशों का एक प्रदेश 

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि कार्यकारिणी का गठन आसान काम नहीं है मध्य प्रदेश एक प्रदेश नहीं है ये चार प्रदेशों का एक प्रदेश है ऐसा देश में और कोई प्रदेश नहीं है, कमलनाथ का ये बयान अब वायरल हो रहा है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews