मुजफ्फरपुर-एलटीटी के मध्य चार ट्रिप पोस्ट छठ स्पेशल ट्रेन वाया इटारसी चलेगी

अहमदाबाद-दानापुर-साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, पश्चिम मध्य रेलवे के संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा एवं सतना स्टेशनों पर ठहराव

RAIL NEWS : मुजफ्फरपुर-एलटी48,1, मुजफ्फरपुर-एलटीटी-मुजफ्फरपुर के मध्य चार-चार ट्रिप पोस्ट छठ स्पेशल ट्रेन (वाया इटारसी)टी-मुजफ्फरपुर के मध्य चार-चार ट्रिप पोस्ट छठ स्पेशल ट्रेन (वाया इटारसी) त्यौहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए मुजफ्फरपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मुजफ्फरपुर के मध्य चार-चार ट्रिप पोस्ट छठ स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह गाड़ी भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन पर हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी।

यह रहेगा शेड्यूल 
गाड़ी संख्या 05281 मुजफ्फरपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन दिनांक 24.11.2023 से 04.12.2023 तक शुक्रवार एवं सोमवार को मुजफ्फरपुर स्टेशन से 13.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन (शनिवार एवं मंगलवार को) 06.30 बजे इटारसी पहुँचकर, 06.40 बजे इटारसी से प्रस्थान कर,19.00 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पहुँचेगी।

वापसी का शेड्यूल
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05282 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन दिनांक 25.11.2023 से 05.12.2023 तक शनिवार एवं मंगलवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से 21.00 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन (रविवार एवं बुधवार को) 09.05 बजे इटारसी पहुँचकर, 09.15 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, तीसरे दिन (सोमवार एवं गुरुवार को) 04.00 बजे मुजफ्फरपुर स्टेशन पहुँचेगी।

गाड़ी के हाल्ट- हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड़, नासिक रोड, इगतपुरी एवं कल्याण स्टेशनों पर रुकेगी।
कोच कंपोजीशन-  इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 02 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 14 शयनयान श्रेणी, 03 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच रहेंगे।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews