गैस कटर से ATM काट लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, अब तक दो करोड़ से ज्यादा चुरा चुका है अंतराज्यीय गैंग

गैस कटर से ATM काट लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, अब तक दो करोड़ से ज्यादा चुरा चुका है अंतराज्यीय गैंग

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| गैस कटर से एटीएम मशीन (Atm Machine) को काटकर अब तक करोड़ों की चोरी कर चुके गिरोह का राजधानी भोपाल की पुलिस (Bhopal Police) ने भंडाफोड़ किया है| यह गिरोह मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) समेत अन्य राज्यों में वारदात करते थे| इस अंतरराज्यीय गिरोह के छह सदस्य को भोपाल पुलिस ने धर दबोचा| आरोपियों की तलाश करीब दो साल से मध्यप्रदेश के अलावा कर्नाटक, असम, महाराष्ट्र और बिहार की पुलिस कर रही थी।

गिरफ्तार किये गए गैंग के सभी आरोपी राजस्थान और हरियाणा के रहने वाले हैं। ये लोग सुनसान इलाके में लगे एटीएम को टारगेट करते थे और रात 2-3 बजे के बीच वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी 14 नवंबर को ईटखेड़ी में बैंक एटीएम में चोरी करने के बाद बुधवार-गुरुवार की रात दोबारा भोपाल में एटीएम में चोरी कर रहे थे। पुलिस को इस गिरोह के बारे में जानकारी मिली थी| जिसके बाद पुलिस ने गिरोह को ट्रेस किया| गिरोह वारदात को अंजाम देने वाला था कि पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया|.

भोपाल एडीजी उपेंद्र जैन के मिताबिक, गैंग के सदस्य अब तक जगह जगह एटीएम में लूटपाट करके 2 करोड़ रुपए से अधिक रकम चुरा चुके हैं। पुलिस ने मौके से 6 आरोपी पकड़े हैं। उनके पास से जब्त सामग्री-गैस कटर, एक देशी कट्टा, गैस सिलेंडर, आक्सीजन सिलेंडर, दो पाइप, एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार और नगद 15 लाख रुपए भी जब्त किए गए हैं। दीवाली की रात भोपाल के ईंटखेड़ी इलाके में भी इन लोगों ने वारदात को अंजाम दिया था। एटीएम कटिंग कर लाखों की नगदी लेकर ये लोग फरार हो गए थे। पुलिस उसके बाद से ही इन लोगों की तलाश कर रही थी। भोपाल पुलिस ने शमसेर उर्फ दलसेर, साहाजत उर्फ शहादत, शाकिर उर्फ फजरू, आस मोहम्मद, मसीउल्लाह और मुंशरीफ खाना को गिरफ्तार किया है। ये सभी हरियाणा और राजस्थान के रहने वाले हैं।

ऐसे करते थे चोरी
पुलिस की पूछताछ में गिरोह ने बताया कि ये लोग महज 3 मिनट में गैस कटर से ATM मशीन काट पैसे निकाल लिया करते थे. पहले गार्ड को बंधक बना कर फिर ATM मशीन काट कर लूट करते थे| आरोपी 5 से 6 की संख्या में प्राइवेट वाहन से चलते थे। वारदात के लिए किसी दूर-दराज के एटीएम का चयन करते थे। परवलिया थाना ने आरोपियों के खिलाफ धारा 395, 397 और आर्म्स एक्ट 25, 27 के तहत मामला दर्ज किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews